लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार टीकाकरण अनिवार्य करेगी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:53 IST

Open in App

जयपुर, 24 दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने के बीच राज्य सरकार टीकाकरण को अनिवार्य करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से नियमों व रात्रिकालीन कर्फ्यू का पालन करने करने की अपील की और कहा कि ऐसा न करने पर सरकार सख्ती बरतेगी। इसके साथ ही गहलोत ने केंद्र सरकार से बूस्टर खुराक और बच्चों के टीकाकरण पर शीघ्र निर्णय करने का अनुरोध किया।

गहलोत शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का ओमीक्रॉन स्वरूप तेजी से फैल रहा है और देश के कई राज्यों में इसके मामले सामने आने के कारण फिर से सख्ती बरतनी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों व रात्रिकालीन कर्फ्यू का सख्ती से पालन करें, अन्यथा सरकार सख्ती से निपटेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शीघ्र ही अनिवार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुछ दिनों तक अभियान चलाकर आमजन को मास्क एवं भौतिक दूरी बनाकर रखने के संबंध में जागरूक किया जाए और बाद में में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सख्ती बरती जाए।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, चिकित्सा विभाग चिह्नित जगहों पर आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाए, जिससे कि संक्रमित व्यक्तियों की शीघ्र पहचान हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए जरूरी है कि निर्धारित आयु समूह का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो और साथ ही, जिन लोगों को दोनों खुराक लग चुकी हैं, उन्हें 'बूस्टर' खुराक दी जाए।

गहलोत ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी 'बूस्टर डोज' के संबंध में अपनी सहमति व्यक्त की है और ऐसे में भारत सरकार इस पर शीघ्र निर्णय लेकर देशभर में 'बूस्टर डोज' देना शुरू करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य सरकार आग्रह करेगी कि पात्र व्यक्तियों को बूस्टर खुराक लगाने के साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी शुरू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई भी टीका लगवाने से मना न करे और टीकाकरण अनिवार्य करने के लिए शीघ्र दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी, 2022 तक सभी लोग दूसरी खुराक आवश्यक रूप से लगवाएं और जिलाधिकारी शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।

वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि विभाग एक विशेष अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण करेगा।

गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन द्वारा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सख्ती बरती जाए।

बैठक में मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर और प्रमुख शासन सचिव गृह अभय कुमार भी मौजूद थे।

इस बीच, चिकित्सा विभाग के शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि दिसंबर माह में अब तक टीके की 95 लाख खुराक लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की 88.50 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को पहली खुराक तथा 71.50 प्रतिशत को दूसरी खुराक लग चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ओमीक्रोन स्वरूप के अब तक 22 मामले मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन