लाइव न्यूज़ :

राजस्थान टीकाकरण के सभी मापदंडों में आगे, हर दिन लगा सकता है 15 लाख टीके : मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:20 IST

Open in App

जयपुर, 24 जून राजस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य कोरोना बचाव टीकाकरण के तहत निर्धारित सभी मापदंडों में बेहतर प्रदर्शन कर देश के अग्रणी राज्यों में है। यहां टीके की खुराक बेकार होने की दर भी न्यूनतम है और राज्य में प्रतिदिन 15 लाख व्यक्तियों को टीके लगाने की क्षमता विकसित कर ली गई है।

राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने यह जानकारी दी। वह केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम ये आयोजित बैठक में हिस्सा ले रहे थे।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार बैठक उन्होंने कहा,‘‘ कोरोना टीकाकरण के तहत निर्धारित सभी मापदंडों में राजस्थान बेहतर प्रदर्शन कर देश के अग्रणी राज्यों में है। टीके की खुराक खराब होने की दर भी न्यूनतम है।’आर्य ने प्रदेश में कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुये की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सम्भावित तीसरी लहर के मद्देनजर राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे को सुदृढ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रतिदिन 15 लाख व्यक्तियों को टीका लगाने की क्षमता उपलब्ध हैं, लेकिन वर्तमान में टीकों की आपूर्ति के आधार पर प्रतिदिन लगभग सवा तीन लाख व्यक्तियों को ही टीके की खुराक दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्या में टीकों के भंडारण की भी पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। नियमित आपूर्ति के अभाव में टीकाकरण कड़ी टूटने की आशंका रहती है।इसलिए टीकों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

वर्तमान प्रावधानों के अनुसार केन्द्रीय आपदा प्रबंधन कोष के तहत् उपलब्ध राशि में से कोरोना के लिये निर्धारित 50 प्रतिशत राशि का ही व्यय किया जा सकता हैं। मुख्य सचिव ने इसे 50 प्रतिशत से बढाकर 80 प्रतिशत करने की मांग की। उन्होने बताया कि गत वर्ष इस कोष में 1900 करोड रूपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी जबकि इस वर्ष 1500 करोड रूपये की राशि ही उपलब्ध करवाई गई है।

आर्य ने बताया कि राजस्थान में जिनोम सिक्वेन्सिंग की व्यवस्था की गई है एवं इस समय प्रतिदिन लगभग 20 नमूनों की जिनोम सिक्वेन्सिंग (अनुवांशिकी अनुक्रमण)की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू