लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा और चिदंबरम पर जरूर कराएं जांच, लेकिन राफेल डील पर तो जवाब दीजिए: राहुल गांधी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 8, 2019 10:55 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा था कि सशस्त्र बल से जुड़े भाईयों और बहनों आप हमारे रक्षक हैं।आप देश के लिए जीवन की कुर्बानी देते हैं।

Open in App

राफेल विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फेंस के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राफेल घोटले में पीएम मोदी सीधे शामिल हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने लोगों के 30 हजार करोड़ रुपये की चोरी की है। 

राहुल गांधी प्रेस कॉन्फेंस के दौरान अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' का हवाला देते हुए पीएम पर गंभीर आरोप लगाए है। राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने इस सौदे का विरोध किया था। राहुल ने कहा कि पीएम ने सीधे तौर पर डील में हस्तक्षेप किया था। मोदी ने भारतीय वायुसेना के 30 हजार करोड़ का नुकसान कराया। पीएम ने लोगों के पैसे चोरी करके अनिल अंबानी को दिए। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी एचएएल की जगह अनिल अंबानी की कंपनी को डील दिलवाई। 

वहीं, रॉबर्ट वाड्रा और चिदंबर पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि वाड्रा और चिदंबरम पर जरूर जांच कराएं, लेकिन राफेल डील पर भी जवाब दें। 

पीएम मोदी पर हमला

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कल अपने भाषण में उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहा था। राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी दोहरे व्यक्तित्व के हैं स्किजोफ्रेनिया है। उन्होंने कहा कि 'उनकी दो पर्सनैल्टी हैं एक वक्त में चोर और एक वक्त में चौकीदार बन जाते हैं। वह खुद को चोर चौकीदार दोनों बता रहे हैं।'

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा था कि सशस्त्र बल से जुड़े भाईयों और बहनों आप हमारे रक्षक हैं।आप देश के लिए जीवन की कुर्बानी देते हैं। कृपया आप सुबह 10:30 बजे लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस जरूर देखें। 

 

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन