लाइव न्यूज़ :

चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर उपचुनाव से पहले भाजपा में होंगे शामिल? चल रही अटकलों के बीच पंजाब के पूर्व सीएम ने कहा- 'फेक न्यूज'

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2023 08:00 IST

जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव है। दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू भी जेल से बाहर आ गए हैं। इन सबके बीच पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर हलचल की खबरें सामने आ रही हैं।

Open in App

अमृतसर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। दरअसल हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि चन्नी ने पंजाब में कुछ भाजपा नेताओं से मुलाकात की है। इसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि कांग्रेस के भीतरखाने उन्हें रोकने की भी कोशिशें हुई हैं।

न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से चन्नी के भाजपा नेताओं से मुलाकात की बात कही थी। हालांकि जब चन्नी से इस बारे में पूछा गया कि क्या वह भाजपा में शामिल होंगे, तो पूर्व मुख्यमंत्री ने अफवाहों को 'फेक न्यूज' कहकर खारिज कर दिया।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के जमानत के बाद पटियाला जेल से बाहर निकलने के बाद यहां कई सत्ता केंद्रों के उभरने डर के बीच ऐसी खबरें आई थीं। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की हार के बाद चन्नी राजनीतिक सुर्खियों से गायब हो गए थे।

भ्रष्टाचार के मामलों में अपने भतीजे की गिरफ्तारी के बाद भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। हालाँकि, चन्नी ने मारे गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गाँव का औचक दौरा कर राज्य की राजनीति में फिर से सक्रिय होने के संकेत दिए थे। वह रात भर मूसेवाला के माता-पिता के साथ भी रूके थे।

विदेश यात्रा से लौटने के बाद चन्नी को राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी देखा गया था। उन्होंने प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की थी। चन्नी के इन कदमों से पार्टी के कई लोगों को लगा कि यह सुनियोजित कदम था, जिससे पार्टी में उनके विरोधियों को संदेश चला जाए कि वह अभी भी सक्रिय हैं।

जालंधर संसदीय उपचुनाव में चन्नी की अहम भूमिका!

जालंधर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयारी में जुटी है। यहां प्रचार के लिए पार्टी चन्नी को भी अहम भूमिका देने की तैयारी में है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सीएम के रूप में अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान चन्नी ने रविदासिया/आदि-धर्मी समुदाय में एक अच्छा समर्थन आधार हासिल किया है। जालंधर सीट पर इस समुदाय की मजबूत उपस्थिति है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चन्नी भी इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे और जब तक उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप नहीं दिया गया था, तब तक उन्होंने जालंधर निर्वाचन क्षेत्र के कुछ चक्कर लगाए थे।

इस बीच, पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के अगले कदमों पर भी उत्सुकता से नजर रख रहे हैं जिन्होंने गुरुवार को दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी।

टॅग्स :Charanjit Singh Channiनवजोत सिंह सिद्धूराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीमल्लिकार्जुन खड़गेप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई