लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद मध्य प्रदेश के दमोह में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

By भाषा | Updated: March 7, 2021 11:54 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), सात मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन रविवार सुबह दमोह जिले के लिए रवाना हुए जहां उन्हें एक किले के संरक्षण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होना है।

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति रविवार सुबह 9.30 बजे जबलपुर के डुमना हवाईअड्डे से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से दमोह जिले के ग्राम जलहरी स्थित हेलीपैड के लिये रवाना हो गये।

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी उनके साथ रवाना हुए।

अधिकारी ने कहा कि कोविंद दमोह जिले के ग्राम सिंग्रामपुर में राज्य-स्तरीय जनजातीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के अलावा सिंगौरगढ़ किले के संरक्षण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। किले के संरक्षण कार्य के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 26 करोड़ रूपये आवंटित किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि कोविंद इस मौके पर जनजातीय वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शंकरशाह और रानी दुर्गावती पुरस्कार से नवाजेंगे।

उन्होंने कहा कि सिंग्रामपुर पहुँचने से पहले वह रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

अधिकारी ने बताया कि अपने सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद कोविंद जबलपुर के डुमना हवाईअड्डे के लिये रवाना होंगे। वहां से वायुसेना के विमान से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारत अधिक खबरें

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो