लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने दिल्ली से सटे नोएडा के विभिन्न बॉर्डर पर जांच बढ़ाई

By भाषा | Updated: October 12, 2021 15:04 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 12 अक्टूबर दिल्ली में आतंकवादी के पकड़े जाने और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिला पुलिस ने दिल्ली से सटे नोएडा के विभिन्न बॉर्डर पर जांच बढ़ा दी है। साथ ही, मॉल, होटल, भीड़भाड़ वाले बाजार, मेट्रो स्टेशन तथा रामलीला मैदानों में भी पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से दिल्ली से लगे नोएडा के सभी बॉर्डर पर जांच बढ़ा दी गई है।

कुमार ने कहा, ‘‘ दिल्ली में आतंकवादी पकड़े गए हैं, तथा गुप्तचर एजेंसियों ने ‘अलर्ट’ जारी किया है, जिसके मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ‘अलर्ट मोड’ पर है और सभी बॉर्डर पर जांच बढ़ा दी गई है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मॉल, होटल, भीड़भाड़ वाले बाजार, मेट्रो स्टेशन तथा रामलीला मैदानों में गश्त भी बढ़ा दी है।

कुमार ने बताया कि जांच व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार रात पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और उन्होंने यहां कई पुलिस नाकों का दौरा किया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारत अधिक खबरें

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो