लाइव न्यूज़ :

पुलिस की पिटाई ने अदालत को जॉर्ज फ्लॉयड के वाकये की याद दिलाई

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि पुलिस हिरासत में या पूछताछ के दौरान लोगों को मारने-पीटने की इजाजत कानून नहीं देता और “किसी के लिए भी जॉर्ज फ्लॉयड के दुखद शब्दों ‘मैं सांस नहीं ले पा रहा’ को दोहराने की नौबत नहीं आए।” अदालत ने कहा कि किसी भी आपराधिक कार्रवाई के लिए सजा निर्धारित करना कानून का काम है।

अदालत दो लोगों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्हें कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा था। याचिकाकर्ताओं ने घटना की एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा निष्पक्ष तरीके से एवं नए सिरे से प्रारंभिक जांच का अनुरोध किया है।

अफ्रीकी मूल के अमेरिकी व्यक्ति, जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर पिछले साल अमेरिका में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे जब एक वीडियो में एक पुलिस अधिकारी उसे नीचे धकेलते हुए और फ्लॉयड की गर्दन पर अपने घुटने से दबाते हुए दिख रहा था। इस दौरान फ्लॉयड को यह कहते हुए सुना गया "मैं सांस नहीं ले पा रहा।”

घटना की तस्वीरों का अवलोकन करने वाले न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने कहा कि याचिकाकर्ताओं पर पुलिस का हमला आपत्तिजनक है क्योंकि कानून पूछताछ के दौरान भी लोगों को पुलिस हिरासत में पीटने की इजाजत नहीं देता है।

उच्च न्यायालय ने कहा, “नागरिकों के अधिकारों के उल्लंघन या कानून-प्रवर्तकों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही या हद से ज्यादा प्रतिक्रिया के बारे में हर वक्त कोई भी सतर्क नहीं रह सकता है जिससे दुर्भाग्यपूर्ण घटना या त्रासदी हो सकती है। किसी को भी जॉर्ज पेरी फ्लॉयड जूनियर के ‘मैं सांस नहीं ले पा रहा’ जैसे दुखद शब्दों को कहने की नौबत नहीं आए।”

अदालत ने पुलिस उपायुक्त (सतर्कता) द्वारा जांच और याचिका को पुलिस के समक्ष याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन के रूप में माने जाने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos