लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने कहा-महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था, कोरोना से 21 दिन में जीत की कोशिश

By स्वाति सिंह | Updated: March 25, 2020 18:52 IST

कोरोना वायरस से जंग का ऐलान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से बात कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने काबुल में गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के लोगों से बातचीत की।पीएम मोदी ने कहा कि आज कोरोनी के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के लोगों से बातचीत की। इस दौरान कहा कि आज काबुल में गुरुद्वारे में हुए आतंकी हमले से मन काफी दुखी है। मैं इस हमले में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी, 'महाराभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था। अब कोरोना से 21 दिन में जीत की कोशिश है।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बीमारी में जो बातें सामने आई हैं, उसमें सबसे बड़ी सच्चाई यही है कि ये बीमारी किसी में भेदभाव नहीं करती। यह समृद्ध देश पर भी कहर बरपाती है और गरीब के घर में भी कहर बरपाती है । उन्होंने लोगों को सुझाव दिया, ‘‘ नागरिक के रूप में हमें अपने कर्तव्य का पालन करते रहना चाहिए, हमें सामाजिक दूरी बनाने पर ध्यान देना चाहिए। हमें घर में रहना चाहिए और आपस में दूरी बनाए रखना चाहिए। कोरोना जैसी महामारी से दूर रहने का अभी यही एकमात्र उपाय है । ’’

मोदी ने कहा कि यहां की व्यस्तता के बावजूद वह वाराणसी के बारे में निरंतर अपने साथियों से अपडेट ले रहे हैं । उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में, काशी सबका मार्गदर्शन कर सकती है, सबके लिए उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ काशी का अनुभव शाश्वत, सनातन, समयातीत है। और इसलिए, आज लॉकडाउन की परिस्थिति में काशी देश को संयम, समन्वय, संवेदनशीलता सिखा सकती है । ’’

उन्होंने कहा कि ऐसे में जब देश के सामने इतना बड़ा संकट हो, पूरे विश्व के सामने इतनी बड़ी चुनौती हो, तब ....मुश्किलें नहीं आएंगी .....सब कुछ अच्छा होगा.... ये कहना अपने साथ धोखा करने जैसा होगा । मोदी ने कहा कि अभी नवरात्र शुरू हुआ है। हमें अगले 21 दिन तक, 9 गरीब परिवारों की मदद करने का प्रण लेना है । इसके अलावा आपके आसपास जो पशु हैं, उनकी भी चिंता करनी है प्रधानमंत्री ने कहा कि जो तकलीफें आज हम उठा रहे हैं, जो मुश्किल आज हो रही है, उसकी उम्र फिलहाल 21 दिन ही है। लेकिन अगर कोरोना का संकट समाप्त नहीं हुआ, इसका फैलना नहीं रुका तो कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है ।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियावाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया