लाइव न्यूज़ :

15 दिसंबर को गुजरात में दो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 दिसंबर को गुजरात की यात्रा पर आएंगे और कच्छ जिले में विशाल अक्षय ऊर्जा पार्क तथा एक अलवणीकरण संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रूपाणी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि सौर और पवन चक्की वाला यह हाइब्रिड अक्षय ऊर्जा पार्क इस प्रकार का दुनिया का सबसे बड़ा पार्क होगा, जिसमें 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता होगी।

उन्होंने कहा, ''यह परियोजना कच्छ के रेगिस्तानी क्षेत्र में शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 दिसंबर को कच्छ में इस पार्क की आधारशिला रखेंगे।''

रूपाणी ने कहा, ''उसी दिन, प्रधानमंत्री कच्छ के मांडवी में अलवणीकरण संयंत्र की भी आधारशिला रखेंगे। इस संयंत्र से कृषि तथा उद्योगों को स्वच्छ पानी तथा पेयजल प्राप्त होगा। ''

मोदी पिछली बार 28 नवंबर को गुजरात आए थे, तब उन्होंने दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला के जैव-प्रौद्योगिकी पार्क में लगभग एक घंटा ठहरकर कोविड-19 टीके की तैयारियों का जायजा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो