लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: पीएम मोदी ने झारखंड में 9 जगहों पर की थी रैली, सिर्फ 4 बीजेपी प्रत्याशी ही जीते, हेमंत सोरेन दोनों जगह से विजयी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 08:05 IST

झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी की सीटें पिछली बार की तुलना में 37 से घटकर 25 हो गईं.

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने रघुवर दास के लिए जमशेदपुर पूर्व में रघुवर दास के लिए प्रचार किया था, यहां से सरयू राय जीतेप्रधानमंत्री मोदी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ दुमका-बरहेट दोनों जगह प्रचार किया लेकिन सफलता नहीं मिली

महाराष्ट्र के बाद बीजेपी को झारखंड में बड़ा झटका लगा है। झारखंड विधानसभा चुनाव में  झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में बने झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन ने 47 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। सत्ताधारी भाजपा के मुख्यमंत्री रघुवर दास और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चुनाव हार गये हैं और भाजपा को सिर्फ 25 सीटें हासिल हुई। जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को एक सीट मिली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्यस्त समय के बीच झारखंड में 9 जगहों पर रैलियां की थी। इसमें बरहेट और दुमका की सीट भी है जहां पीएम मोदी ने गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन के खिलाफ रैली की। हालांकि दोनों जगह बीजेपी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। दुमका में झारखंड सरकार में मंत्री लुईस मरांडी को हेमंत सोरेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

बीजेपी को सबसे बड़ा झटका जमशेदपुर पूर्व की सीट पर लगा जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव लड़ रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी से बगावत करने वाले सरयू राय ने इस सीट पर मुख्यमंत्री को चुनौती दी। 9 दिसंबर को सरयू राय को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया। इसके बावजूद वह मैदान में डटे रहे। रघुवर दास को समर्थन में पीएम मोदी ने रैली की और सरयू राय को हराने की अपील की। हालांकि सरयू राय को यहां बड़े अंतर से जीत मिली। पीएम मोदी ने जिन 9 जगहों पर रैली की थी वहां से सिर्फ चार बीजेपी प्रत्याशी ही जीत हासिल कर पाए।

पीएम मोदी ने इन सीटों पर रैली की

बरही- कांग्रेस उम्मीदवार 11371 वोटों से जीतेबोकारो-बीजेपी उम्मीदवार 13313 वोटों से जीतेडाल्टनगंज-बीजेपी उम्मीदवार 21517 वोटों से जीतेगुमला-जेएमएम उम्मीदवार 7667 वोटों से जीतेखूंटी-बीजेपी उम्मीदवार 26327 वोटों से जीतेदुमका-जेएमएम उम्मीदवार 13188 वोटों से जीतेबरहेट-जेएमएम उम्मीदवार 25740 वोटों से जीतेधनबाद-बीजेपी उम्मीदवार 30629 वोटों से जीतेजमशेदपुर पूर्व-निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय 15833 वोटों से जीते

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीदुमकाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार