ठळक मुद्देPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनेंयात्रियों की बल्ले-बल्ले, 2 नई Amrit Bharat Express ट्रेनें शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे यात्रियों को एक नया तोहफा दिया है, प्रधानमंत्री ने दो नई Amrit Bharat Express ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे लंबी दूरी की यात्रा अब पहले से ज्यादा आसान होने वाली है। इसमें से एक बनारस (वाराणसी) से पुणे (हडपसर) के बीच दौड़ेगी और दूसरी अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) को जोड़ेगी। इस रूट्स पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए ये सफ़र अब ज्यादा सुविधाजनक होने वाला है।