PM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल
By संदीप दाहिमा | Updated: April 28, 2026 15:15 IST2026-04-28T15:15:56+5:302026-04-28T15:15:56+5:30
PM Modi Football Video Viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गंगटोक यात्रा के दौरान राजनीतिक से इतर खेल के मैदान में नजर आए। इस दिलचस्प घटना से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें पीएम मोदी स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेल रहे हैं।

PM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल
PM Modi Football Video Viral: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गंगटोक यात्रा के दौरान राजनीतिक से इतर खेल के मैदान में नजर आए। इस दिलचस्प घटना से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें पीएम मोदी स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस खास मुलाकात के कुछ वीडियो अंश सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं, जिनमें वे पूरी स्फूर्ति के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। सिक्किम के युवाओं के लिए यह पल किसी यादगार सपने के सच होने जैसा था।
A football morning in Gangtok! We learnt, we played, we celebrated and above everything else, we enjoyed the game…. pic.twitter.com/rZ0jLey5u7
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
वीडियो में प्रधानमंत्री को एक फुटबॉल ग्राउंड पर बच्चों के साथ बातचीत करते, गर्मजोशी से बातचीत करते और खेल में हिस्सा लेते हुए दिखाया गया, जिस पर वहां मौजूद लोगों से उत्साह भरे रिएक्शन मिले। यह पोस्ट ऑनलाइन तेजी से पॉपुलर हुई, जिसमें यूजर्स ने युवाओं तक प्रधानमंत्री की पहुंच और देश भर में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की उनकी कोशिशों की तारीफ की।
Clearly, an energising football session with these youngsters! pic.twitter.com/Xc99oCylqt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
Nothing like playing some football with my young friends in Sikkim on a lovely Gangtok morning! ⚽️ pic.twitter.com/5xEceWBH1f
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026