लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2026 17:40 IST2026-04-28T17:39:56+5:302026-04-28T17:40:59+5:30

तेज प्रताप और बाबा बागेश्वर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव के पुराने बयान की भी चर्चा तेज हो गई है।

RJD chief Lalu Prasad's elder son Tej Pratap Yadav Unique style conversation Bageshwar Dham Baba goes viral video Pandit Dhirendra Krishna Shastri | लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

file photo

Highlights तेज प्रताप ने कहा, जी साथ बैठेंगे।बाबा बागेश्वर ने कहा, हां, बिल्कुल पक्का। हम लोग जब साथ बैठेंगे, तब देख लेंगे।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जजद सुप्रीमो तेज प्रताप यादव और बाबा बागेश्वर के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मोबाइल वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान वे कहते हैं, “बाबा, मेरा थोड़ा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा। यह सवाल सुनकर बाबा बागेश्वर ने कहा, हां, बिल्कुल पक्का। हम लोग जब साथ बैठेंगे, तब देख लेंगे। फिर तेज प्रताप ने कहा, जी साथ बैठेंगे।

तेज प्रताप और बाबा बागेश्वर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव के पुराने बयान की भी चर्चा तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव ही थे, जिन्होंने बाबा बागेश्वर के बिहार आने पर उनका जमकर विरोध किया था। साल 2023 में जब बाबा बागेश्वर बिहार आने वाले थे तब तेज प्रताप ने कहा था, अगर कोई हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने आएगा तो उसे लौटना पड़ेगा।

इतना ही नहीं, तेज प्रताप ने एयरपोर्ट का घेराव करने की भी बात कही थी। ऐसे में अब तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर से ही राजनीतिक भविष्य पूछते नजर आए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब का है। सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप यादव ने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात का वीडियो भी साझा किया था, जो काफी चर्चा में रहा था। इस वीडियो में दोनों नेता गर्मजोशी से हाथ मिलाते नजर आए थे। 21 अप्रैल को साझा किए गए इस वीडियो के साथ तेज प्रताप यादव ने लिखा था कि उनकी मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, जिसमें जनहित, भविष्य की राजनीति और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई।

तेज प्रताप ने यह भी लिखा था कि ‘यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।’ इस पोस्ट को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव, बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को टैग भी किया था।

Web Title: RJD chief Lalu Prasad's elder son Tej Pratap Yadav Unique style conversation Bageshwar Dham Baba goes viral video Pandit Dhirendra Krishna Shastri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे