लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के रिजर्व वन क्षेत्रों में मछली पकड़ने की अनुमति

By भाषा | Updated: November 24, 2020 16:45 IST

Open in App

देहरादून, 24 नवंबर पर्यटन को बढ़ावा देने और आजीविका के लिए वन संसाधनों पर स्थानीय लोगों के पारंपरिक अधिकारों को बहाल करने के वास्ते उत्तराखंड वन विभाग ने प्रदेश के रिजर्व वन क्षेत्रों में कुछ शर्तों के साथ एंगलिंग (हुक के साथ मछली पकड़ना) की अनुमति देने का निर्णय किया है।

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने मंगलवार को बताया कि प्रभागीय वन अधिकारियों को संरक्षित क्षेत्रों के बाहर रिजर्व वन क्षेत्र में एंगलिंग के लिए परमिट देने के वास्ते अधिकृत करने संबंधी एक पत्र पिछले सप्ताह जारी किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य वन्यजीव बोर्ड द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व वन क्षेत्रों में एंगलिंग की अनुमति देने का निर्णय लिए जाने के बाद यह आदेश जारी किया गया है।

सुहाग ने कहा कि इस आदेश से सथानीय जनता के वन संसाधनों से आजीविका के पारंपरिक अधिकार भी बहाल हो जाएंगे।

हालांकि उन्होंने कहा कि ‘कोर और बफर जोन’ सहित संरक्षित क्षेत्रों में एंगलिंग पर रोक जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग