लाइव न्यूज़ :

गलती से दूसरी ट्रेन में बैठे लोग चलती रेलगाड़ी से कूदे, एक की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:36 IST

Open in App

झांसी (उप्र), 24 जून जिले में गलत ट्रेन में बैठ जाने से घबराए पांच लोगों ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस घटना में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई तथा उसके चार साथी घायल हो गए।

राजकीय रेलवे पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोरखपुर के देवकली गांव के निवासी अजय कुमार (35), अपने भाई विजय, फूफा जगमोहन तथा अपने साथियों संदीप और संजय के साथ आंध्र प्रदेश जाने के लिए गोरखपुर से झांसी पहुंचे थे। वे यहां एपी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे वे सभी दिल्ली जा रही एपी एक्सप्रेस को आंध्र प्रदेश जाने वाली ट्रेन समझकर उसमें बैठ गए।

उन्होंने बताया कि अजय और उसके साथियों को जैसे ही पता लगा कि ट्रेन आंध्र प्रदेश के बजाय नई दिल्ली जा रही है, वे सभी घबराहट में आउटर के पास ही चलती ट्रेन से कूद पड़े। इस घटना में ट्रेन के नीचे आ जाने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई और उनके साथी एवं रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत नाजुक बताई जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता