लाइव न्यूज़ :

मरीज ने डॉक्टर को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 29, 2021 18:27 IST

Open in App

नोएडा, 29 मई थाना दादरी क्षेत्र के रेलवे रोड पर एक चिकित्सक के क्लीनिक में घुसकर एक व्यक्ति ने उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे रोड पर अजय शर्मा का क्लीनिक है। शनिवार सुबह एक युवक उन्हें अपना दांत दिखाने गया। क्लीनिक पर भीड़ थी।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने आरोपी से कहा कि वह कुछ देर बाद उसे देखेंगे। इस बात से गुस्साए युवक ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

त्रिपाठी ने बताया कि गंभीर हालत में डॉक्टर को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर की तरफ से अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा