लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में बोलने के लिए आवंटित समय पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी वियतनाम में थे?, अमित शाह ने कहा- कर्नाटक में 4 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों के लिए ‘लॉलीपॉप’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2025 14:55 IST

parliament budget session: संसद के कामकाज की गांधी द्वारा की गई आलोचना पर गृह मंत्री ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता शायद यह नहीं जानते कि सदन में बोलने के नियम हैं, जिन्हें मनमर्जी से नहीं चलाया जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देहम धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार के आरक्षण का पुरजोर विरोध करते हैं।42 प्रतिशत समय दिया गया। अब यह उन पर निर्भर है कि वे तय करें कि कौन बोलेगा।न कि कांग्रेस पार्टी की तरह, जिसे एक परिवार चलाता है और ‘‘जहां आप जब चाहें बोल सकते हैं।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद की कार्यप्रणाली की आलोचना करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में बोलने के लिए आवंटित समय पर विपक्ष के नेता वियतनाम में थे। शाह ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित ठेकों में चार प्रतिशत आरक्षण को मुसलमानों के लिए ‘‘लॉलीपॉप’’ बताया। ‘टाइम्स नाउ समिट 2025’ में शाह ने कहा कि धर्म के आधार पर कोई भी आरक्षण संविधान का उल्लंघन है और अदालतें इसे खारिज कर देंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार के आरक्षण का पुरजोर विरोध करते हैं।’’

संसद के कामकाज की गांधी द्वारा की गई आलोचना पर गृह मंत्री ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता शायद यह नहीं जानते कि सदन में बोलने के नियम हैं, जिन्हें मनमर्जी से नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘बजट पर चर्चा में उन्हें (गांधी को) 42 प्रतिशत समय दिया गया। अब यह उन पर निर्भर है कि वे तय करें कि कौन बोलेगा।’’

शाह ने कहा, ‘‘लेकिन जब संसद में गंभीर चर्चा हो रही थी, तब वह वियतनाम में थे और जब वह वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार बोलने पर जोर देना शुरू कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि संसद नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार चलती है, न कि कांग्रेस पार्टी की तरह, जिसे एक परिवार चलाता है और ‘‘जहां आप जब चाहें बोल सकते हैं’’।

देश में आपातकाल जैसे हालात होने संबंधी कांग्रेस के आरोप के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि विपक्षी पार्टी सरकार की आलोचना करती रहती है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपातकाल होता तो वे (कांग्रेस नेता) जेल में होते।’’ कांग्रेस की जाति आधारित गणना की मांग पर गृह मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने अतीत में खुद इस तरह की कवायद का विरोध किया था।

टॅग्स :अमित शाहसंसदकांग्रेसराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?