लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Terror Attack: पर्दे के पीछे बैठकर भारत की धरती पर नापाक कृत्य को अंजाम?, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-जल्द लगाएंगे पता और चुनकर मारेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2025 17:41 IST

Pahalgam Terror Attack: और हम न केवल उन लोगों का पता लगाएंगे जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया बल्कि हम उन लोगों तक भी पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपर्दे के पीछे बैठकर भारत की धरती पर इस नापाक कृत्य को अंजाम देने की साजिश रची।ऐसे कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को निकट भविष्य में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।भारत का हर नागरिक इस कायराना कृत्य के खिलाफ एकजुट है।

Pahalgam Terror Attack: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले में शामिल लोगों को ‘‘निकट भविष्य’’ में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और भारत ऐसी किसी भी आतंकवादी गतिविधि से ‘‘भयभीत’’ नहीं हो सकता। आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में हमला किया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं इस मंच से देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वह कदम उठाएगी जो आवश्यक और उचित होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और हम न केवल उन लोगों का पता लगाएंगे जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया बल्कि हम उन लोगों तक भी पहुंचेंगे।

जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर भारत की धरती पर इस नापाक कृत्य को अंजाम देने की साजिश रची।’’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘भारत इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है कि वह किसी भी आतंकवादी गतिविधि से भयभीत नहीं हो सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को निकट भविष्य में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।’’

सिंह ने पहलगाम में हुए हमले को ‘‘अत्यंत अमानवीय’’ बताया, जिसने ‘‘हम सभी को अत्यंत दुखी कर दिया है’’। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के इस दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति कतई बर्दाश्त नहीं करने (जीरो टॉलरेंस) की है।’’ सिंह ने कहा कि भारत का हर नागरिक इस कायराना कृत्य के खिलाफ एकजुट है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPakistan Armyराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीपाकिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील