लाइव न्यूज़ :

पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठाने वालों को अनुराग ठाकुर का करारा जवाब, जानें क्या कहा

By गुणातीत ओझा | Updated: September 18, 2020 16:45 IST

प्रधानमंत्री केयर्स फंड पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का अनुराग ठाकुर ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री केयर्स फंड पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का अनुराग ठाकुर ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।मनीष तिवारी ने कोरोना संकट को लेकर बनाए गए पीएम केयर्य फंड पर सवाल खड़े किए थे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री केयर्स फंड पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का अनुराग ठाकुर ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम केयर्स फंड का विरोध, केवल विरोध के नाम पर हो रहा है, जिस तरह से इन्होंने ईवीएम का विरोध किया और कई चुनाव हारे। ये लगातार जन-धन योजना, ट्रिपल तलाक और जीएसटी को बुरा बताते रहे। इन्हें हर चीज में कमी दिखती है, जबकि इनकी नीयत में कमी है।

याद दिला दें कि गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कोरोना संकट को लेकर बनाए गए पीएम केयर्य फंड पर सवाल खड़े किए थे। मनीष तिवारी ने कहा था कि चूंकि पीएम केयर्स फंड का नाम प्रधानमंत्री की संस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में मेरा सवाल है कि क्या ये अधिक उपयुक्त नहीं होता कि यह फंड पब्लिक ट्रस्ट बनाकर बनाने की बजाय एक कानून के माध्यम से बनाया गया होता।

मनीष तिवारी के पीएम केयर फंड पर किए सवाल के जवाब में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को हर बात की ही विरोध करना है। अनुराग ठाकुर ने कहा, यह ऐसा ही है कि इन्होंने ईवीएम का विरोध किया और कई चुनाव हार गए। इन्होंने जन धन, नोटबंदी, ट्रिपल तालक और जीएसटी को भी बुरा बताया। कांग्रेस को हर चीज में खामी नजर आती है। इनकी मंशा क्या है, उसमें कुछ खोट दिखता है।

टॅग्स :पीएम केयर्स फंडअनुराग ठाकुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा