लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रतलाम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर मे हजारों युवा साफा पहनकर भव्य यात्रा के रूप में निकले

By राजेश मूणत | Updated: February 17, 2023 14:38 IST

शहर में शुक्रवार को प्रातः निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर के प्राचीनतम देवस्थान श्रीगढ़ कैलाश महादेव मंदिर पर पहुंची। 

Open in App
ठळक मुद्देबड़ी संख्या में युवाओं ने केसरिया साफा धारण कर इस अनूठी साफा यात्रा में भाग लियायात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी में भगवान भोलेनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा समर्पण का भाव जगाना है

रतलाम: स्थानीय जवाहर व्यायाम शाला से निकली यह यात्रा शहर के लिए एक परम्परा बन गई है। यात्रा का परम उद्देश्य शौर्य के प्रतीक साफा को बांधने की प्राचीन भारतीय परम्परा को पुनर्स्थापित करना रहता है। यात्रा का मुख्य लक्ष्य युवा पीढ़ी में भगवान भोलेनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा समर्पण का भाव जाग्रत करना है। शहर में शुक्रवार को प्रातः निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर के प्राचीनतम देवस्थान श्रीगढ़ कैलाश महादेव मंदिर पर पहुंची। 

बड़ी संख्या में युवाओं ने केसरिया साफा धारण कर इस अनूठी साफा यात्रा में भाग लिया। विगत कई वर्षों से जवाहर व्यामशाला प्रबंधन इस अनूठी साफा सम्मान यात्रा का आयोजन कर रही है जिसमें सैकड़ों युवा साफा बांधकर इस सम्मान रैली से जुड़ते हैं। यात्रा आयोजक संतोष जाट ने बताया कि बड़ी संख्या में साफा यात्रा से युवा जुड़ रहे हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर युवाओं को इस खास आयोजन का इंतजार रहता है।

टॅग्स :महाशिवरात्रिMadhya Pradeshरतलाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार