लाइव न्यूज़ :

JKBOPEE 24 जनवरी को 50 MBBS सुपरन्यूमेरी सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग करेगा आयोजित, CM उमर अब्दुल्ला का दावा- 'छात्रों के मसले सुलझाए गए'

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 22, 2026 12:41 IST

MBBS Students in Jammu-Kashmir: उन्होंने बताया कि बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस ने अब काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे छात्रों के लिए अपनी मेडिकल शिक्षा जारी रखने का रास्ता साफ हो गया है।

Open in App

MBBS Students in Jammu-Kashmir:  मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने दावा किया है कि वैष्‍णो देवी मेडिकल कालेज बंद होने के बाद उन 50 एमबीबीएस छात्रों की एडमिशन का मसला निपटा लिया गया है जो दर ब दर भटक रहे थे और यह मसला फिर से जोर पकड़ रहा था। उन्‍होंने बताया कि जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस (जेकेबीओपीईई) ने घोषणा की है कि वह जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एक्सीलेंस, ककरयाल, कटड़ा के छात्रों को समायोजित करने के लिए 50 एमबीबीएस सुपरन्यूमेरी सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग का एक फिजिकल राउंड आयोजित करेगा।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कालेज के चुने गए एमबीबीएस उम्मीदवारों के कालेज आवंटन का मुद्दा हल हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रभावित छात्रों की चिंताओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस ने अब काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे छात्रों के लिए अपनी मेडिकल शिक्षा जारी रखने का रास्ता साफ हो गया है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार ने मेडिल कालेज के चुने गए एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए कालेज आवंटन का मुद्दा हल कर दिया है। जेकेबीओपीईई द्वारा अब काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने के बाद, छात्र अपनी पढ़ाई आगे बढ़ा सकते हैं।

इस बीच जेकेबीओपीईई द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, फिजिकल काउंसलिंग 24 जनवरी, 2026 (शनिवार) को होगी, जिसमें रिपोर्टिंग सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच जम्मू और श्रीनगर में जेकेबीओपीईई कार्यालयों में निर्धारित है।

यह निर्णय स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग, सिविल सचिवालय से 21 जनवरी, 2026 को मिले एक पत्र और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के बाद लिया गया है।

50 सुपरन्यूमेरी सीटों को केंद्र शासित प्रदेश के सात नए स्थापित सरकारी मेडिकल कालेजों में वितरित किया गया है, जिसमें जीएमसी अनंतनाग (8 सीटें), जीएमसी बारामुल्‍ला (7), जीएमसी डोडा (7), जीएमसी हंडवाड़ा (7), जीएमसी कठुआ (7), लीएमसी राजौरी (7), और जीएमसी उधमपुर (7) शामिल हैं।

जेकेबीओपीईई ने कहा कि यह काउंसलिंग उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें 2025 में आयोजित काउंसलिंग के विभिन्न राउंड के दौरान वैष्‍णो देवी मेडिकल कालेज कटड़ा में एमबीबीएस सीटें अस्थायी रूप से आवंटित की गई थीं, और जिनके नाम नोटिफिकेशन के साथ संलग्न परिशिष्ट में हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इन सुपरन्यूमेरी सीटों का आवंटन पूरी तरह से नीट मेरीट और संबंधित सरकारी मेडिकल कालेजों में उम्मीदवारों द्वारा दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।

उम्मीदवारों को उपस्थिति और पंजीकरण के लिए शारीरिक रूप से रिपोर्ट करने और काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज, जिसमें अधिवास प्रमाण पत्र, योग्यता अंक पत्र और प्रवेश शुल्क रसीद शामिल हैं, साथ लाने की सलाह दी गई है।

जेकेबीओपीईई ने आगे बताया कि जो उम्मीदवार कुछ जरूरी कारणों से काउंसलिंग में पर्सनली शामिल नहीं हो पा रहे हैं, वे अपने किसी करीबी खून के रिश्तेदार को अपनी जगह भेज सकते हैं, बशर्ते आथराइजेशन तय फार्मेट में वैलिड पहचान डाक्यूमेंट्स के साथ जमा किया जाए।

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाMBBSजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला