लाइव न्यूज़ :

Election 2024:MP कांग्रेस प्रभारी ने बताया, छिंदवाड़ा सीट पर कौन है पार्टी उम्मीदवार

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 20, 2024 15:48 IST

एमपी में कांग्रेस के कब्जे वाली छिंदवाड़ा सीट को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस ने छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। तो वहीं सीएम मोहन कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के लिए लंबा रोड शो करने को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी की छिंदवाड़ा सीट बनी सियासी जंग का अखाड़ाकमलनाथ की घेराबंदी के लिए सीएम मोहन का होगा रो़ड शो

कमल के नहीं कमलनाथ,कांग्रेस में ही रहेंगे

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सबसे मजबूत किले छिंदवाड़ा को बचाने के लिए कांग्रेस जुट गई है। कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने के सस्पेंस के खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवार होंगे। नकुलनाथ  छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने छिंदवाड़ा सीट पर अपना उम्मीदवार तय कर लिया है। कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने के कयासों के बीच भोपाल पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा है कि ये तय है कि नकुलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।

छिंदवाड़ा में कमल खिलाने सीएम मोहन करेंगे रोड शो

कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के विराम लगते ही बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की कमान संभालने के बाद सीएम मोहन 21 फरवरी को छिंदवाड़ा में बड़ा रोड शो करने की तैयारी में है। सीएम मोहन बुधवार को छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी में कमलनाथ के खिलाफ बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने जुटेंगे। सीएम मोहन बुधवार को छिंदवाड़ा में 5 घंटे रहेंगे जिसमें मुख्यमंत्री का लंबा रोड शो और सभा होगी।

छिंदवाड़ा में कमलनाथ का पलड़ा रहा है भारीदरअसल छिंदवाड़ा वह एकमात्र लोकसभा सीट है जहां पर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। भाजपा प्रदेश की 29 सीटों में से छिंदवाड़ा को जीतने में फेल साबित हुई थी 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा की सात विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर बताया था की छिंदवाड़ा में कमलनाथ का जादू बरकरार है। लेकिन कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की खबरों से कमलनाथ की छवि प्रभावित हुई है। ओर अब बदले माहौल में सीएम मोहन ने छिंदवाड़ा की तरफ रुख कर लिया है। ताकि कमलनाथ के गढ़ में  2024 में कमल खिल सकें। 

टॅग्स :भारतमध्य प्रदेशमोहन यादवकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा