लाइव न्यूज़ :

MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किए 12वीं के रिजल्ट, कोई टॉपर नहीं, सभी पास

By विनीत कुमार | Updated: July 29, 2021 13:11 IST

MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। स्टूडेंट ऑनलाइन माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMPBSE ने 12वीं के नतीजे घोषित किए, टॉपर लिस्ट की घोषणा नहीं की गईकोरोना महामारी के कारण इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी12वीं के नतीजे आंतरिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर जारी किए गए, असंतुष्ट छात्र बाद में फिर दे सकते हैं परीक्षा

MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 12वीं की बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजों की घोषणा गुरुवार दोपहर 12 बजे ऑनलाइन माध्यम से की गई। छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। हालांकि इस बार किसी टॉपर लिस्ट की घोषणा नहीं की गई है। साथ ही सभी छात्रों को पास घोषित किया गया है।

12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने की। कोरोना महामारी की वजह से इस बार राज्य में 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। साथ ही 10वीं की परीक्षा भी नहीं हो सकी थी। 

ऐसे में 12वीं के नतीजे आंतरिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर जारी किए गए हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं के 10वीं और 11वीं में प्राप्त अंकों को भी 12वीं के अंकों की गणना में शामिल किया गया है। जारी रिजल्ट के अनुसार 52 प्रतिशत स्टूडेंट प्रथम श्रेणी से जबकि 40 प्रतिशत दूसरी श्रेणी में पास हुए हैं। वहीं, 7 प्रतिशत तृतीय श्रेणी से पास घोषित किए गए हैं।

MP Board 12th Result 2021: कैसे चेक करें 12वीं के रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट स्टूडेंट mpbse.nic.in सहित mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए राज्य में 7 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।

अगर छात्र मिले अंक से असंतुष्ट है तो कोविड-19 महामारी की स्थिति खत्म होने के बाद उसे परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इसके लिए वे एक अगस्त से 10 अगस्त के बीच फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होनी थी लेकिन इसे महामारी के कारण टाल दिया गया। बाद में इसे रद्द करने का फैसला किया गया।

पिछले साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 8.5 लाख स्टूडेंट बैठे थे और इसमें 68.81 प्रतिशत पास हुए थे। पिछले साल लड़कियों के पास का प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा था। हालांकि दोनों के कुल पास प्रतिशत में कमी आई थी। एमपी बोर्ड की ओर से पहले ही 14 जुलाई, 2021 को 10वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा की जा चुकी है।

टॅग्स :एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 12वी रिजल्ट २०१९एमपीबीएसई.एनआईसी.इनएग्जाम रिजल्ट्समध्य प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारतधार भोजशाला फैसला: राजा भोज ने वर्ष 1034 में स्थापित की थी सरस्वती मंदिर, 1305 में अलाउद्दीन खिलजी की फौज ने ढहाया, हिंदू पक्ष ने कहा-2026 में जीत की खुशी?

भारतधार में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती का मंदिर?, सीएम मोहन यादव ने कहा-सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास सम्मान?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र