लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक पर भाजपा ने कहा, गठबंधन सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी और ‘‘कुछ विकल्प’’ सामने आएंगे

By भाषा | Updated: June 21, 2019 20:14 IST

भाजपा के महासचिव और पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी पी मुरलीधर राव ने कहा कि गठबंधन ने जनादेश खो दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न दलों के विधायक मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के इस बयान पर कि राज्य में मध्यावधि चुनाव को लेकर कोई संदेह नहीं है।मेरे विचार से मौजूदा सरकार जनादेश खो चुकी है। लोगों ने इस गठबंधन को खारिज कर दिया है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी और ‘‘कुछ विकल्प’’ सामने आयेंगे, हालांकि मध्यावधि चुनाव की संभावना नहीं दिखती।

भाजपा के महासचिव और पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी पी मुरलीधर राव ने कहा कि गठबंधन ने जनादेश खो दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न दलों के विधायक मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के इस बयान पर कि राज्य में मध्यावधि चुनाव को लेकर कोई संदेह नहीं है, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये राव ने कहा कि इस पार्टी के महज 37 विधायक हैं और उनके पास विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की शक्ति नहीं है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि मध्यावधि चुनाव की संभावना नहीं दिखती। भाजपा इसकी सिफारिश नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मेरे विचार से मौजूदा सरकार जनादेश खो चुकी है। लोगों ने इस गठबंधन को खारिज कर दिया है। 

कांग्रेस और तेदेपा के और सदस्य भाजपा के संपर्क में: मुरलीधर राव

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के चार राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद शुक्रवार को पार्टी के महासचिव पी मुरलीधर राव ने दावा किया कि कई अन्य नेता भी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भाजपा मुख्य विपक्षी दल का स्थान ले लेगी।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आने वाले दिनो में तेलंगाना और आंध प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में व्यापक बदलाव होंगे। अगले दो वर्षों में इन दोनों तेलुगू भाषी राज्यों में भाजपा ही एकमात्र पार्टी होगी जो विपक्ष का स्थान लेगी।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब तेलुगू देशम पार्टी के छह राज्यसभा सदस्यों में से चार गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने उच्च सदन में तेदेपा के संसदीय दल के विलय का प्रस्ताव सभापति को सौंपा। तेलंगाना में कांग्रेस को भी तगड़ा झटका लग चुका है। यहां कांग्रेस के 18 में से 12 विधायक सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल हुए। राव ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस तेजी से गायब हो रही है। हर दिन, हर घंटे वह कम हो रही है।

टॅग्स :कर्नाटकआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतेलंगानाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब