लाइव न्यूज़ :

मोदी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से चक्रवात ‘निवार’ से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 24, 2020 11:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बात कर चक्रवात ‘निवार’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चक्रवात निवार के मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बात की। उन्हें केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों की सुरक्षा और कुशलक्षेम की कामना करता हूं।’’

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार और बृहस्पतिवार के बीच चक्रवात ‘निवार’ के आने की आशंका जताई है।

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में कल रात तेज वर्षा हुई। आज सुबह मॉनसून का दबाव चेन्नई के दक्षिण-पूर्व में 470 किलोमीटर और पुद्दुचेरी के दक्षिण-पूर्व में 440 किलोमीटर पर केंद्रित था।

आईएमडी के मुताबिक यह आज चक्रवात में बदल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे