लाइव न्यूज़ :

Mizoram election results 2023: 8 दिसंबर को 11 बजे राज भवन में शपथ लेंगे लालदुहोमा, राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2023 13:00 IST

Mizoram election results 2023: जेडपीएम सोमवार को विधानसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरी, उसने कुल 40 सीटों में से 27 पर जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।मंगलवार शाम को बैठक की और मंत्रिपरिषद के गठन एवं विभागों के बंटवारे पर चर्चा की। सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को शिकस्त दी, जिसे केवल 10 सीटें मिलीं।

Mizoram election results 2023: जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज भवन के सूत्रों ने यह जानकारी दी। लालदुहोमा ने बुधवार को राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

सूत्रों ने कहा, ‘‘लालदुहोमा शुक्रवार को सुबह 11 बजे राज भवन में होने वाले एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।’’ जेडपीएम सोमवार को विधानसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरी, उसने कुल 40 सीटों में से 27 पर जीत हासिल की। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी लालदुहोमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि लालदुहोमा ने नवनिर्वाचित सदस्यों एवं अन्य नेताओं के साथ मंगलवार शाम को बैठक की और मंत्रिपरिषद के गठन एवं विभागों के बंटवारे पर चर्चा की। जेडपीएम ने राज्य विधानसभा चुनावों में निवर्तमान सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को शिकस्त दी, जिसे केवल 10 सीटें मिलीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ दो सीटें और कांग्रेस एक सीट जीत पायी। मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था, जहां 8.57 लाख से अधिक मतदाताओं में से 82 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

टॅग्स :मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023मिज़ो नेशनल फ्रंटकांग्रेसइंदिरा गाँधीBJPलालदुहोमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी