लाइव न्यूज़ :

Rakhi Sawant Health Update: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर; एक्स हसबैंड ने बताई कैसी है तबीयत

By अंजली चौहान | Updated: May 19, 2024 11:05 IST

Rakhi Sawant Health Update: राखी सावंत की ट्यूमर सर्जरी सफल रही है, इसकी पुष्टि उनके पूर्व पति रितेश सिंह ने की है।

Open in App

Rakhi Sawant Health Update: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के गर्भाशय का ट्यूमर सफलतापूर्वक ऑपरेशन के बाद निकाला जा चुका है। अस्पताल में भर्ती राखी का डॉक्टरों ने करीब तीन घंटों तक ऑपरेशन करने के बाद उन्हें ठीक कर दिया है।  शनिवार को उनकी सर्जरी हुई थी, अब उनके एक्स पति रितेश सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए पुष्टि की है कि ऑपरेशन अच्छा हुआ।

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रितेश हॉस्पिटल परिसर में खड़े हैं और मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राखी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "अभी राखी जी की सेहत काफी अच्छी है। मुख्य सर्जरी सफल राही।"

राखी के एक्स हसबैंड ने कहा, "लेकिन ट्यूमर काफी बड़ा है, अभी तक वो होश में नहीं आई है। ऑपरेशन थिएटर में उनको 3 घंटे के लिए रखे थे। ऑपरेशन काफी बड़ा था और ट्यूमर काफी बड़ा था।”

वह अपने फोन पर ट्यूमर की धुंधली तस्वीर दिखाते हुए आगे कहते हैं, “कुछ लोग बहुत परेशान रहे थे। मैं बोलता हूं ऐसे लोगों में इंसानियत नहीं है जो दूसरे के दर्द को मजाक समझता हो। आप देखिए ये ट्यूमर कितना बड़ा है। राखी, तुम चिंता मत करो, हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे लेकिन फिर भी कुछ जाहिल लोग जो अभी भी मीडिया में तरह तरह के बयानबाजी कर रहे हैं, राखी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उनको बता दूं कि आपकी उल्टी गिनती बहुत जल्दी शुरू हो जायेगी। मरने वाला बच्चों वाला ईश्वर है और जो दोषी लोग हैं, उनको बहुत जल्दी सलाह के पीछे भी भेजेंगे। और जितने भी झुंड के लोग हैं, अभी भी मौका है, निकल लो पतली गली से नहीं तो तुम्हारा भी जाना तय है। "

इससे पहले दिन में, रितेश ने राखी सावंत की सर्जरी से ठीक पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। फुटेज में राखी को अस्पताल की पोशाक पहने हुए, हाथ में ड्रिप लगाए हुए, व्हीलचेयर पर बैठे दिखाया गया है। अपने पोस्ट में रितेश ने अपनी पूर्व पत्नी के लिए अपनी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने लिखा, “दिल रो रहा है, डर भी लग रहा है। लेकिन मुझे ऊपर वाले पर विश्वास है के मेरा बुरा नहीं करेंगे। राखी जे ऑपरेशन थिएटर में जा रही है। वाह अपनी माँ को मिस कर रही है और लोगो को वोट करने के लिए अनुरोध करती है।”

न्यूज18 एक रिपोर्ट के अनुसार, नक्षत्र मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के एक बयान में पुष्टि की गई थी कि राखी की आज सर्जरी हो रही है। उसकी देखभाल एक स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा की जा रही थी। हालाँकि, अस्पताल ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की थी कि क्या वास्तव में उसके गर्भाशय में ट्यूमर है।

टॅग्स :राखी सावंतबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !