लाइव न्यूज़ :

असम: पति की मार से पत्नी ने खोया आपा, कर दी पति की हत्या, शव को लगाई आग

By अंजली चौहान | Updated: May 19, 2024 10:21 IST

Wife kills Husband: मृतक की पहचान प्रहलाद सोरेन के रूप में की गई, वह चाय बागान का मजदूर था।

Open in App

Wife kills Husband: पति-पत्नी के प्यार भरे रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे असम में हलचल मचा दी है। घटना असम के जोरहाट जिले की है जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली। और तो और महिला यहीं नहीं रुकी बल्कि हत्या के बाद अपने अपराध को छुपाने के लिए पत्नी ने पति के शव को आग लगा दी। 

असम पुलिस ने शनिवार, 18 मई को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एक महिला को जोरहाट से गिरफ्तार किया गया है जिस पर अपने पति की हत्या करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने महिला के नाबालिग बेटे को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिला ने पूछताछ के बाद पुलिस को पूरे मामले सच पता चला। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने दावा किया कि वह घरेलू हिंसा की शिकार थी।

महिला ने बताई हत्या की वजह 

पूछताछ के बाद जोरहाट पुलिस ने मामले की पूरी जड़ का खुलासा किया। जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने कहा, "चूंकि महिला का बेटा नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के बाल संघर्ष कानून (सीसीएल) के तहत उसकी जांच की जाएगी।" 

पुलिस अधिकारी ने कहा, "महिला ने अपने कबूलनामे में दावा किया कि उसका पति हर दिन नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था और अपने बेटे को बचाने के लिए उसने अपने पति की हत्या करने जैसा चरम कदम उठाया।"

महिला के पति की पहचान प्रहलाद सोरेन के रूप में की गई। वह चाय बागान का मजदूर था। यह घटना जोरहाट के मरियानी इलाके के मुरमुरिया चाय बागान में गुरुवार देर रात घटी। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उन्होंने सोरेन की पत्नी को अपने घर के पास कुछ जलाते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सोरेन का अधजला शव बरामद किया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। 

टॅग्स :असममहिलाहत्याAssam Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?