लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 5 लोगों की बिछा दी गईं लाशें, हत्यारा भी उसी घर में लटका मिला

By रुस्तम राणा | Updated: May 18, 2024 19:42 IST

पुलिस ने बताया कि घटना सलिहा थाना क्षेत्र के थरगांव गांव की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 2 बजे हत्या की जानकारी मिली और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गईपुलिस के मुताबिक जबकि एक अन्य व्यक्ति का शव घर में लटका हुआ मिलापुलिस ने बताया कि घटना सलिहा थाना क्षेत्र के थरगांव गांव की है

नई दिल्ली: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति का शव घर में लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि घटना सलिहा थाना क्षेत्र के थरगांव गांव की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 2 बजे हत्या की जानकारी मिली और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है।

धारदार हथियार से की गई हत्याएं

सारंगरा-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा ने कहा कि परिवार के पांच सदस्यों की धारदार हथियार से हत्याएं की गई हैं, जिसे बरामद कर लिया गया है। मारे गए लोगों की पहचान हेमलाल साहू (55), उनकी पत्नी जगमोती साहू (50), उनकी बेटियां मीरा साहू (30) और ममता साहू (35) और दंपति के पोते आयुष (5) के रूप में की गई।

परिसर में हत्यारे का शव भी लटका हुआ पाया गया

पुलिस ने बताया कि उसी गांव के निवासी मनोज साहू का शव परिसर में लटका हुआ पाया गया। शर्मा ने कहा, "प्राथमिक जांच से संकेत मिलता है कि मनोज साहू ने हेमलाल साहू के परिवार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर उसी घर में आत्महत्या कर ली।" उन्होंने बताया कि कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है और उसे आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है।

पारिवारिक रंजिश का था मामला

शर्मा ने आगे कहा कि कुछ साल पहले मनोज साहू और हेमलाल साहू के बीच विवाद हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया, “हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन हमने पाया है कि मनोज साहू का हेमलाल साहू के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। करीब एक साल पहले भी मामला दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई स्थानीय अदालत में चल रही थी जिससे पता चलता है कि उनके बीच दुश्मनी थी।”

पुलिस मामले में कर रही है तफ्तीश

पुलिस ग्रामीणों से बयान ले रही है और जांच शुरू कर दी गई है। शर्मा ने कहा, “चूंकि गांव जिले के अंदरूनी हिस्से में है, इसलिए फोरेंसिक टीम शाम को बिलासपुर से पहुंची। हमने मामला दर्ज कर लिया है, और टीम ने जांच शुरू कर दी है और वे ग्रामीणों के बयान ले रहे हैं।”

टॅग्स :छत्तीसगढ़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज