लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "राहुल गांधी और अखिलेश यादव का राजनीतिक भविष्य खतरे में है, सपा, बसपा और कांग्रेस आईसीयू में हैं", केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 19, 2024 07:40 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और हर जगह 'कमल' खिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा भाजपा यूपी की 80 सीटें और देश भर में 400 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करेगीकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव का राजनीतिक भविष्य खतरे में है

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीते शनिवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और हर जगह 'कमल' खिलेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने लोकसभा चुनाव में दिल्ली में बीजेपी की जीत पर भी भरोसा जताया और कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले अयोध्या में एक रोड शो के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, "उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें और देश भर में 400 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत लेकर भाजपा एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएगी।"

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और अखिलेश यादव का राजनीतिक भविष्य खतरे में है। सपा, बसपा और कांग्रेस आईसीयू में हैं, जनता उन्हें ऑक्सीजन देने के लिए तैयार नहीं है। वे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हम दिल्ली में सभी 7 सीटें जीतेंगे।" 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं। पहले चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। शेष लोकसभा सीटों के लिए 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

उत्तर प्रदेश में 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने 80 में से 62 सीटें जीती थी और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीटें जीती थी। मायावती की बसपा ने 10 सीटें जीतीं, जबकि अखिलेश यादव की सपा ने पांच सीटें जीतीं और कांग्रेस पार्टी को केवल एक सीट हासिल हुई थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४केशव प्रसाद मौर्याअखिलेश यादवराहुल गांधीसमाजवादी पार्टीBJPकांग्रेसबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी