लाइव न्यूज़ :

Palghar Husband Murder Wife: घर में सो रहे पति 26 वर्षीय अजय रघुनाथ बोचल की कुल्हाड़ी मारकर पत्नी ने की हत्या, आरोपी ने पुलिस से कहा- चरित्र पर संदेह करता था, कई आदमी से नाम जोड़ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2024 13:49 IST

Palghar Husband Murder Wife: वाडा पुलिस थाने के निरीक्षक दत्ता किंद्रे ने कहा कि मृतक की पत्नी अनीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति पर आधी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और संदिग्धों को पकड़ने के लिए टीम गठित कीं।असली आरोपी का पता लगाना बहुत मुश्किल था।पुलिस ने यह भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या व्यक्ति का कोई प्रेम संबंध था।

Palghar Husband Murder Wife:महाराष्ट्र में पालघर जिले के वाडा तालुका में घर में सो रहे अपने पति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना आठ मई की है। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय अजय रघुनाथ बोचल के रूप में की गई है। वाडा पुलिस थाने के निरीक्षक दत्ता किंद्रे ने कहा, ‘‘मृतक की पत्नी अनीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति पर आधी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और संदिग्धों को पकड़ने के लिए टीम गठित कीं।'' उन्होंने कहा कि चूंकि अपराध घर में हुआ था और परिवार के सभी सदस्य घर में ही थे, इसलिए असली आरोपी का पता लगाना बहुत मुश्किल था। पुलिस ने यह भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या व्यक्ति का कोई प्रेम संबंध था।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की और पता चला कि व्यक्ति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और किसी अन्य आदमी के साथ उसका नाम जोड़ता था। इस बात से नाराज उसकी पत्नी ने आधी रात में अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।’’ पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां हिरासत में भेज दिया गया।

झारखंड: पलामू में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

झारखंड में पलामू जिले के रामगढ़ इलाके में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कथित घटना बृहस्पतिवार सुबह तब हुई थी, जब 16 वर्षीय किशोरी शौचालय के लिए गई थी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (मेदिनीनगर) मणिभूषण प्रसाद ने कहा कि एक अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPalgharमहाराष्ट्रहत्यापालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज