लाइव न्यूज़ :

Mumbai Bomb: मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल, मैकडोनाल्ड में बम, नहीं मिली कुछ भी.. और जांच पूरी

By आकाश चौरसिया | Updated: May 19, 2024 11:54 IST

Mumbai Bomb: पुलिस कंट्रोल रूम को आई एक धमकी भरी कॉल, जिसमें बताया गया कि दादर में एक धमाका हो सकता है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला ऐसा कुछ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरी कॉलदादर क्षेत्र में बम होने की बात कबूलीलेकिन, पुलिस की जांच के बाद कुछ भी नहीं मिला

Mumbai Bomb: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरी कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि दादर क्षेत्र में स्थित मैकडोनाल्ड में ब्लास्ट होने की आशंका जताई गई। इस बात की जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि वह बस में यात्रा कर रहा था, जब उसने दो लोगों को मैकडॉनल्ड्स को उड़ाने के बारे में बात करते हुए सुना।

हालांकि, कॉल आने के तुरंत बाद, पुलिस फोर्स एक्शन में आ गई और मामले की छानबीन शुरू की और जांच पूरी की। लेकिन, पुलिस को ऐसे किसी भी सामान की होने की जानकारी उस लोकेशन पर नहीं मिली। मुंबई पुलिस के हवाले से एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

हालांकि, ये धमकी ऐसे समय मुंबई में सामने आई है कि जब पांचवें चरण के मतदान महाराष्ट्र की 13 सीटों और खासकर मुंबई में 20 मई होने जा रहे हैं। मुंबई शहर की छह सीटों जिनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण के साथ ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, नासिक, धुले और डिंडोरी में कल मतदान होगा। 

मुंबई पुलिस ने कल होने वाले मतदान के लिए 36,000 पुलिस फोर्स की तैनाती मुंबई के आसपास की गई है और इस बात को पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि कोई अनहोनी न होने पाए। 

मुंबई पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (5), उपायुक्त (25) और सहायक आयुक्त (77) जैसे वरिष्ठ अधिकारी मतदान के दिन अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त, तीन दंगा नियंत्रण पुलिस कर्मियों के साथ 2,475 पुलिस अधिकारी और 22,100 पुलिस कर्मी ड्यूटी पर होंगे।

अतिरिक्त सहायक सेना के लिए, 170 पुलिस अधिकारियों और 5,360 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा, जिनके अतिरिक्त 6,200 होम गार्ड पुलिस कर्मी होंगे। इसके अलावा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और विशेष सशस्त्र पुलिस (एसएपी) के 36 जवान संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे।

 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग