लाइव न्यूज़ :

खदान अधिकारियों का दावा: ट्रेड यूनियन्स की हड़ताल से कामकाज पर नहीं पड़ा असर

By भाषा | Updated: November 27, 2020 01:06 IST

Open in App

रांची/रामगढ़/धनबाद/साहिबगंज, 26 नवंबर देश की दस ट्रेड यूनियनों द्वारा केन्द्र सरकार की कामगारों एवं किसानों से जुड़ी विभिन्न नीतियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को बुलाई गयी देशव्यापी हड़ताल के बीच झारखंड में खदानों में कामकाज पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।

जहां ट्रेड यूनियन्स ने राज्य में अनेक स्थानों पर अपनी हड़ताल सौ प्रतिशत सफल होने का दावा किया वहीं धनबाद, रामगढ़, साहिबगंज एवं राजधानी रांची में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों के अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके यहां पूरी क्षमता से कार्य हुए और कहीं से भी काम रुकने की कोई सूचना नहीं है।

रामगढ़ में सीसीएल के कमांड क्षेत्र बरका सयाल के महाप्रबंधक अमरेश सिंह ने बताया कि खदानों में खनन में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आयी

इसी प्रकार एनटीपीस के पूर्वी क्षेत्र के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ चंदन ने बताया कि कर्मचारियों ने कुछ स्थानों पर कुछ समय के लिए धरना प्रदर्शन किया लेकिन इससे कंपनी के विद्युत उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

बीसीसीएल के प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि धनबाद और आसपास के क्षत्रों में आज की ट्रेड यूनियन्स की हड़ताल के बीच कामकाज सामान्य रहा।

दूसरी ओर धनबाद में राष्ट्रीय कोइलरी मजदूर संघ के महासचिव एके झा ने दावा किया कि राज्य में ट्रेड यूनियन की हड़ताल में सौ प्रतिशत कामकाज बाधित रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल