लाइव न्यूज़ :

जून महीने में बारिश को तरसे राजस्थान के अनेक जिले

By भाषा | Updated: July 1, 2021 14:42 IST

Open in App

जयपुर, एक जुलाई मानसून की आहट के बीच राजस्थान में जून महीने में औसत बारिश भले ही सामान्य से अधिक रही हो लेकिन राज्य के अनेक जिले इससे वंचित रहे। राज्य के कुल 33 में से 19 जिलों में इस दौरान बारिश सामान्य से कम रही।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक जून से 30 जून के दौरान समूचे राजस्थान में समग्र रूप से 53.1 मिमी. बारिश हुई जो इस दौरान होने वाली 50.1 मिमी. बारिश से छह प्रतिशत अधिक है।

मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान राज्य के विशेषकर पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में बारिश सामान्य नहीं हुई। पूर्वी राजस्थान में सामान्य 66.7 मिमी की तुलना में वास्तविक बारिश 56.7 मिमी हुई जो 15 प्रतिशत की कमी दिखाती है। मजेदार बात यह है कि पश्चिमी राजस्थान जहां इस दौरान अपेक्षाकृत कम बारिश होती है वहां अबकी बार मौसम अच्छा रहा है। जैसलमेर, गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर व चुरू जैसे जिलों वाले पश्चिमी राजस्थान में इस दौरान 50.2 मिमी बारिश हुई जो 36.9 मिमी सामान्य बारिश की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार आलोच्य महीने के इस दौरान जिन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है उनमें जयपुर, झुंझुनू, कोटा, टोंक, बारां, सिरोही, सीकर, सवाई माधोपुर, बूंदी व भरतपुर सहित 19 जिले शामिल हैं। इनमें बूंदी में सामान्य से 60 प्रतिशत, अलवर में सामान्य से 58 प्रतिशत व कोटा जिले में सामान्य से 44 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी चार पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा क्योंकि लगभग दो सप्ताह पहले राजस्थान में दस्तक देने वाला मानसून पिछले 11 दिन से एक ही जगह ठहरा है तथा इसके पांच छह दिन और आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।

उन्होंने कहा कि मानसून की उत्तरी सीमा आज बृहस्पतिवार को भी बाड़मेर, भीलवाड़ा व धौलपुर से गुजर रही है, यानी यह पिछले ग्यारह दिनों से स्थिर है। आगामी पांच- छ दिन राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने 18 जून को राज्य के दक्षिण पूर्वी हिस्से से राजस्थान में दस्तक दी थी।

वहीं मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू हीटवेव चलने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए