लाइव न्यूज़ :

पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर समेत 20 लोगों पर डकैती डालने और सामान लूट कर ले जाने का मामला दर्ज करने की मांग

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 12, 2021 17:31 IST

मध्य प्रदेश का मामलाः बड़गोंदा पुलिस थाने में वन विभाग की तरफ से एक आवेदन देकर यह मांग की गई है. पुलिस को पत्र वन विभाग के कर्मचारी राम सूरज दुबे के माध्यम से दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देबडगोंदा कक्ष क्रमांक 6 में कुछ लोगों द्वारा वन क्षेत्र की भूमि में खुदाई करते हुए अवैध मुरुम निकाली जा रही थी.जब्त वाहन को माल सहित बडगोंदा परिसर में खड़ा किया गया था.20- 25 लोगों के साथ बड़गोंदा परिसर में आए और जब्त किए गए वाहनों को चुराकर ले गए.

इंदौरः इंदौर जिले के महू से विधायक और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर समेत करीब 20 लोगों के खिलाफ डकैती डालने और सामान लूट कर ले जाने का मामला दर्ज करने की मांग की गई है.

बड़गोंदा पुलिस थाने में वन विभाग की तरफ से एक आवेदन देकर यह मांग की गई है. पुलिस को पत्र वन विभाग के कर्मचारी राम सूरज दुबे के माध्यम से दिया गया है. पत्र में कहा है कि महू वन क्षेत्र में बडगोंदा कक्ष क्रमांक 6 में कुछ लोगों द्वारा वन क्षेत्र की भूमि में खुदाई करते हुए अवैध मुरुम निकाली जा रही थी.

इस मुरुम से रास्ता बनाया जा रहा था. वन विभाग ने 10 जनवरी अवैध रूप से खुदाई में लगी एक जेसीबी मशीन (एमपी 41 एच ए 0576) सहित एक ट्रैक्टर और एक ट्राली (जो बिना नंबर की थी) जब्त किया गया था. जब्त वाहन को माल सहित बडगोंदा परिसर में खड़ा किया गया था.

मंत्री ठाकुर के साथ मनोज पाटीदार, सुनील यादव (निवासी कोदरिया), अनिल जोशी (महू), वीरेंद्र अंजाना, सुनील पाटीदार (पलासिया), प्रदीप पाटीदार और सूरज पाटीदार (निवासी नाहर खेड़ा) 20- 25 लोगों के साथ बड़गोंदा परिसर में आए और जब्त किए गए वाहनों को चुराकर ले गए.

पुलिस को लिखे पत्र में मांग की गई है कि जिन वाहनों को जब्त किया गया था उन्हें छुड़ाकर कर ले जाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया जाए.पत्र के बाद वन विभाग और भाजपा नेताओं के बीच निजी तौर पर तनातनी शुरू हो गई है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे