लाइव न्यूज़ :

नासिक में एक दिन में 9 लोगों की रहस्यमय मौत, डॉक्टर भी हैरान, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2021 20:35 IST

जानकारी के मुताबिक इस तरह की घटना में लोग अचानक गश खाकर जमीन पर गिर जाते हैं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो जाती है.

Open in App
ठळक मुद्दे शहर में इस रहस्यमयी बीमारी से एक दिन में नौ लोगों के मौत हो चुकी है.पिछले तीन दिनों में यह संख्या 13 पहुंच गई है. गौरतलब है कि मृतकों में युवाओं का भी समावेश है.

नासिकः नासिक में एक दिन में रहस्यमय तरीके से नौ लोगों की मौत ने डॉक्टरों को भी हैरानी में डाल दिया है.

कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना में चार लोग गश खाकर गिर गए और उनकी मौत हो गई थी. जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से चक्कर आने पर सावधान रहने की अपील की है. जानकारी के मुताबिक इस तरह की घटना में लोग अचानक गश खाकर जमीन पर गिर जाते हैं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो जाती है. शहर में इस रहस्यमयी बीमारी से एक दिन में नौ लोगों के मौत हो चुकी है.

वहीं, पिछले तीन दिनों में यह संख्या 13 पहुंच गई है. गौरतलब है कि मृतकों में युवाओं का भी समावेश है. इन घटनाओं में कुछ लोगों की रास्ते में चलते समय जबकि कुछ लोगों की घर पर ही चक्कर आने से मौत हो गई थी. इस नई तरह की बीमारी पर डॉक्टरों को भी हैरानी हो रही है. डॉक्टरों ने शहरवासियों को सलाह दी है कि चक्कर आना या फिर इस प्रकार के किसी भी लक्षण को वे हल्के में ना लें.

इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि लॉकडाउनके दौरान घर से बाहर निकलते समय तमाम सावधानियों का ख्याल रखें. नासिक में शनिवार को चार लोगों की गश खाकर गिरने से मौत हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था. यह मामला इंदिरा नगर, उपनगर, श्रमिक नगर, देवलाली गांव में सामने आया था.

चिलचिलाती गर्मी हो सकती है वजहः आशंका जताई जा रही है कि इन मौतों की पीछे की वजह शहर में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ती गर्मी हो सकती है. यहां क ा तापमान फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है. इस कारण लोगों को गर्मी से होने वाली दिक्कतें शुरू हो गई हैं. प्राथमिक तौर पर बढ़ती गर्मी के चलते चक्कर खाकर मौत होने की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि इन मौतों के पीछे की पुख्ता वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे