लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: कमलनाथ सरकार का ऐलान, मिलावटखोरों की सूचना देने वालों को नकद इनाम

By भाषा | Updated: August 2, 2019 19:53 IST

लोक स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वाले लोग या तो मध्यप्रदेश छोड़ दें या जेल की सलाखों के पीछे जाने को तैयार रहें। मिलावट रोकने के लिये हमने राज्य सरकार के संबंधित कानूनों में संशोधन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है जिसके तहत प्रावधानों को सख्त बनाया जायेगा।"

Open in App

बाजार में बिकने वाले दूषित पदार्थों के खिलाफ अनूठी पहल के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वाले लोगों के बारे में प्रशासन को पक्की खबर देने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जायेगा।

राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "जो भी व्यक्ति प्रदेश में खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वाले लोगों के बारे में पक्की सूचना संबंधित जिला प्रशासन तक पहुंचायेगा, उसे जिलाधिकारी द्वारा 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। सूचनाकर्ता का नाम भी गुप्त रखा जायेगा।"

सिलावट ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सिंथेटिक दूध और मिलावटी दुग्ध उत्पादों का कारोबार करने वाले गिरोहों के खिलाफ पहले ही अभियान छेड़ रखा है। उन्होंने बताया, "हमने उज्जैन में नकली घी बनाने का कारखाना चलाने वाले एक व्यक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।"

लोक स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वाले लोग या तो मध्यप्रदेश छोड़ दें या जेल की सलाखों के पीछे जाने को तैयार रहें। मिलावट रोकने के लिये हमने राज्य सरकार के संबंधित कानूनों में संशोधन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है जिसके तहत प्रावधानों को सख्त बनाया जायेगा।"

इस बीच, राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाकर पिछले साल उनसे करीब सात करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

उन्होंने बताया कि खाने-पीने की चीजों और दवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिये इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में नयी प्रयोगशालाओं का निर्माण अलग-अलग चरणों में शुरू किया जायेगा। इसके अलावा, भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की मान्यताप्राप्त प्रयोगशालाओं से गठजोड़ कर पुख्ता नेटवर्क तैयार किया गया है। गोविल ने बताया कि दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक योजना की तर्ज पर मध्यप्रदेश के 25 स्थानों पर पायलट परियोजना के तहत "संजीवनी क्लीनिक" खोले जायेंगे। 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया