लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में 100 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के 21 हजार से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2024 17:54 IST

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एच.आर. श्रीनिवास ने बताया कि राज्य में 4,00,29,136 पुरुष और 3,64,01,903 महिला मतदाता हैं। यहां 100 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या भी 21 हजार से ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में यह पहला मौका है जब बिहार में सर्वाधिक मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगेबिहार में 7.64 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैंराज्य में 4,00,29,136 पुरुष और 3,64,01,903 महिला मतदाता हैं

पटना: लोकसभा चुनाव में यह पहला मौका है जब बिहार में सर्वाधिक मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में 7.64 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। यह पहला मौका है जब 7.64 करोड़ मतदाता सात चरण के लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एच.आर. श्रीनिवास ने बताया कि राज्य में 4,00,29,136 पुरुष और 3,64,01,903 महिला मतदाता हैं। यहां 100 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या भी 21 हजार से ज्यादा है। इसके अलावा, 2,290 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं जो लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

निर्वाचन आयोग ने इस लोकसभा चुनाव में 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर जाकर वोट लेने की योजना बनाई है। बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 7.64 करोड़ है। इनमें 4 करोड़ पुरुष, 3.64 करोड़ महिलाएं और 2,290 थर्ड जेंडर हैं। 6 लाख 30 हजार मतदाता दिव्यांग हैं। 14 लाख 50 हजार वरिष्ठ नागरिक हैं, जिसमें से 21,680 मतदाता सौ या उससे अधिक आयु के हैं। 1 लाख 68 हजार नौकरी वाले मतदाता हैं। उम्र के हिसाब से देखें तो राज्य में 9.26 लाख मतदाता पहली बार मतदान के लिए तैयार हैं। 

निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य मतदाता लिंगानुपात 2024 में बढ़कर 909 हो गया है, जो 2019 में 892 था। राज्य में सबसे ज्यादा 2 करोड़ 60 हजार 957 मतदाता 30 से 39 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। जबकि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 10 लाख 3 जार 175 है, जबकि 20-29 आयु वर्ग में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 63 लाख 17 हजार 371 है। 

सीईओ ने कहा कि इस बार 1 करोड़ 63 लाख 64 हजार 409 मतदाता 40-49 आयु वर्ग के हैं। वहीं 10 लाख 23 हजार 508 मतदाता 50 से 59 आयु वर्ग के हैं। 69 लाख 54 हजार 672 मतदाता 60-69 आयु वर्ग के हैं। 36 लाख 17 हजार 832 मतदाता 70 से 79 वर्ष के बीच के हैं। वहीं 80 या उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 14 लाख 35 हजार 807 है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, उन मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान की गई थी जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है, लेकिन इस बार यह सुविधा केवल उन लोगों को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है जो 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं और उनकी संख्या 6 लाख 66 हजार 949 हैं। 

बिहार में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 77,392 है। इसमें शहरी क्षेत्रों में 11,162 और ग्रामीण क्षेत्रों में 66,230 है। चुनाव आयोग ने राज्य में 243 मॉडल मतदान केंद्र, युवाओं द्वारा प्रबंधित 76 मतदान केंद्र और महिलाओं द्वारा प्रबंधित 243 मतदान केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारECIचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल