लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कल सीएम केजरीवाल को अपने मंत्रियों और 10 विधायकों के साथ राज निवास में बुलाया

By रुस्तम राणा | Updated: January 26, 2023 18:05 IST

एलजी हाउस के अधिकारियों के मुताबिक, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल शाम 4 बजे राज निवास में अपने कैबिनेट मंत्रियों और किसी भी 10 विधायकों के साथ आने और उन्हें देखने के लिए कहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव सहित कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच तकरार जारीइससे पहले केजरीवाल और आप विधायकों ने राज्यपाल से मिलने के लिए 16 जनवरी को विधानसभा से राज निवास मार्च किया थाउस समय टीचरों के प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव को लेकर गए थे केजरीवाल और आप विधायक

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार की शाम 4 बजे राज निवास में बुलाया है। एलजी द्वारा दिल्ली सीएम को अपने साथ कैबिनेट मंत्रियों और किसी भी 10 विधायकों को साथ लाने के लिए कहा है।

गुरुवार को एलजी हाउस के अधिकारियों के मुताबिक, एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल शाम 4 बजे राज निवास में अपने कैबिनेट मंत्रियों और किसी भी 10 विधायकों के साथ आने और उन्हें देखने के लिए कहा है। 

गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच काफी समय से तनातनी का दौर जारी है। ताजा तनातनी के बीच सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर सरकार के काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। 

दिल्ली सरकार द्वारा अपने शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव सहित कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच तकरार जारी है। केजरीवाल और उनकी पार्टी के विधायकों ने शिक्षकों के प्रशिक्षण के प्रस्ताव को लेकर सक्सेना से मिलने के लिए 16 जनवरी को विधानसभा से राज निवास मार्च किया था। 

मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद लौट गये थे। उन्होंने दावा किया था कि उपराज्यपाल ने उनसे, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायकों से मिलने से इनकार कर दिया। हालांकि, सक्सेना ने कुछ दिनों बाद केजरीवाल को लिखे पत्र में इस आरोप को खारिज कर दिया था। 

वहीं, केजरीवाल ने उपराज्यपाल के पत्र का जवाब देते हुए दोनों पक्षों के बीच बैठक के लिए एक नये प्रस्ताव का सुझाव दिया था। बाद में आप नेताओं ने दावा किया था कि सक्सेना ने मुख्यमंत्री और आप विधायकों से मिलने से इनकार कर दिया। 

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनादिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट