लाइव न्यूज़ :

रोजी रोटी की तलाश में यूपी से कश्मीर गए श्रमिक की आतंकी हमले में मौत, पुलिस इंस्पेक्टर जिंदगी की जंग लड़ रहा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 30, 2023 16:35 IST

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने पुलवामा के नौपोरा में यूपी के उन्नाव के रहने वाले श्रमिक मुकेश कुमार को आज दोपहर को गोली मार दी। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार कुछ अरसा पहले रोजी रोटी की तलाश में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद कश्मीर आया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के श्रमिक की गोली मार कर हत्या, बीते दिन इंस्पेक्टर पर हमलाआतंकी हिंसा और घुसपैठ से थर्राने लगा कश्मीर, कश्मीरियों की चिंता बढ़ीआतंकी हमले ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंताएं बढ़ा दी

जम्मू: पिछले 24 घंटों में आतंकियों के दो हमलों में उत्तर प्रदेश के एक श्रमिक की मौत हो गई है और एक पुलिस इंस्पेक्टर अभी भी वेंटिलेटर पर है। जबकि पिछले एक पखवाड़े से प्रदेश आतंकी हिंसा और घुसपैठ की कोशिशों से थर्राने लगा है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने पुलवामा के नौपोरा में यूपी के उन्नाव के रहने वाले श्रमिक मुकेश कुमार को आज दोपहर को गोली मार दी। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार कुछ अरसा पहले रोजी रोटी की तलाश में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद कश्मीर आया था।

24 घंटों के भीतर कश्मीर में यह दूसरा आतंकी हमला था। कल दोपहर को ही राजधानी शहर श्रीनगर में एक खेल के मैदान में क्रिकेट खेल रहे जम्मू कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर मसरूर वानी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। पुलिस के अनुसार, वे अभी भी जिन्दगी और मौत से जूझ रहे हैं और वेंटिलेटर पर हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी गुट टीआरएफ ने ली थी। पुलिस का दावा है कि एलओसी पर भी घुसपैठ की घटनाएं बढ़ गई हैं और खुफिया अधिकारियों का कहना था कि कुछ आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब हुए हैं।

इन हमलों के उपरांत अब कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षा बरतने का दावा किया जा रहा है। जबकि अभी तक श्रीनगर जिले को आतंकवाद मुक्त बताया जा रहा था और पुलिस इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमले ने उन सभी दावों की पोल खोल दी है। अधिकारियों का कहना था कि एक लंबे अरसे के बाद आतंकियों द्वारा प्रवासी श्रमिकों को निशाना बनाए जाने की ताजा घटना के बाद प्रवासियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। जबकि इस हमले ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंताएं इसलिए बढ़ा दी हैं क्योंकि सर्दियों की शुरूआत के साथ ही कश्मीर में टूरिस्टों का रेला बढ़ने लगा था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?