लाइव न्यूज़ :

मप्र में कोविड-19 की स्थिति में सुधार, संक्रमण की दर घटकर 2.1 फीसदी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:54 IST

Open in App

भोपाल, 29 मई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की दर कम होकर 2.1 प्रतिशत हो गई है जबकि इस महामारी से स्वस्थ होने की दर 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

चौहान ने कहा कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति को लगातार नियंत्रित किया जा रहा है।

आधिकारिक तौर पर यहां शनिवार को मुख्यमंत्री के हवाले से बताया गया, ‘‘प्रदेश में 76,000 नमूनों की जांच में से 1,640 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं जबकि 4,995 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 95 फीसदी से अधिक हो गया है जबकि प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमण की दर कम होकर 2.1 प्रतिशत हो गई है।’’

चौहान ने मध्य प्रदेश के एक मात्र जिले डिंडोरी के लोगों को बधाई दी, जहां पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि उन्होंने मुरैना जिले की स्थिति पर चिंता व्यक्त की जहां 24 घंटों में संक्रमण के मामलों की संख्या 48 से बढ़कर 75 हो गई।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 23 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 10 से कम है। उन्होंने बताया कि शनिवार को कटनी, आगर-मालवा, बुरहानपुर के साथ खंडवा में केवल एक-एक मामला दर्ज किया गया जबकि टीकमगढ़ और सिंगरौली में दो-दो मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि इंदौर, भोपाल, सागर, रतलाम और अनूपपुर में कोविड-19 संक्रमण की दर लगभग पांच प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ