लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं कैफे कॉफी डे का मालिक, जिसने स्थापित की भारत की सबसे बड़ी कॉफी ब्रांड

By भाषा | Updated: July 30, 2019 21:10 IST

Open in App

कॉफी डे एंटरप्राइजेज के संस्थापक वी जी सिद्धार्थ ने गर्म पेय कॉफी की दुकानें चालने वाले वैश्विक ब्रांड स्टरबक्स के मुकाबले भारत में एक सफल ब्रांड कैफे कॉफी-डे खड़ा किया।उनकी ख्याति एक सफल उद्यमी की रही है पर सोमवार शाम से उनकी अप्रत्याशित गुमशुदी और उनके एक पत्र ने एक ऐसा सनसनी खेज मामला खड़ा कर दिया है जिस पर तरह तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। कॉफी बागान कारोबार में 140 साल से लगे परिवार में जन्मे सिद्धार्थ ने खत में लिखा है कि एक प्राइवेट इक्विटी निवेशक कंपनी की ओर से का उन पर शेयर वापस खरीदने का दबाव है।

सिद्धार्थ सेना में जाना चाहते थे लेकिन मैंगलोर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने मुंबई में निवेश बैंकर के रूप में काम करना शुरू किया। 1984 में सिद्धार्थ ने बैंगलोर में अपनी निवेश एवं वेंचर कैपिटल फर्म सिवन सिक्योरिटीज शुरू की। कंपनी के मुनाफे से उन्होंने कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में कॉफी के बागान खरीदे। इसी समय , उनकी दिलचस्पी अपने पारिवारिक कॉफी कारोबार में भी बढ़ी।

1993 में उन्होंने अमलगमेटेड बीन कंपनी (एबीसी) के नाम से अपनी कॉफी ट्रेडिंग कंपनी शुरू की थी। शुरुआत में कंपनी का सालाना कारोबार छह करोड़ रुपये का था। हालांकि धीरे - धीरे इसका कारोबार बढ़कर 2,500 करोड़ रुपये हो गया। जर्मनी की कॉफी रेस्तरां की श्रृंखला चलाने वाली टीचीबो के मालिक के साथ बातचीत करके सिद्धार्थ इतना प्रभावित हुए उन्होंने देश में कैफे की श्रृंखला खोलने का फैसला किया। सिद्धार्थ ने कैफे कॉपी डे (सीसीडी) का पहला स्टोर 1994 में बेंगलुरू में खोला। यह अब भारत में कॉफी रेस्तरां की सबसे बड़ी श्रृंखला है। वियना और कुआलालंपुर सहित 200 से अधिक शहरों में इसके 1,750 कैफे हैं। सिद्धार्थ, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे एस. एम. कृष्णा के दामाद हैं। भाषा पवन मनोहर मनोहर

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारत अधिक खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा