लाइव न्यूज़ :

कोरोना नियमों को ताक पर रखकर हो रही थी शादी, अधिकारियों ने मारा छापा तो दुल्हन छोड़कर भागा दूल्हा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 26, 2021 17:05 IST

कर्नाटक राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या सबसे ज्यादा है । ऐसे में राज्य में नियमों को ताक पर रखकर लोग शादी समारोह का आयोजन कर रहे हैं । हाल ही में कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में अधिकारियों ने शादी में छापेमारी की और जिम्मेदार लोगों को मामला दर्ज किया ।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में लोग धड़ल्ले से तोड़ रहे हैं कोरोना नियम चिकमगलूर जिले में अधिकारियों ने मैरिज में मारा छापा नियमों को ताक पर रखकर शादी में शामिल थे 300 लोग

बेंगलुरू : देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अभी थमा नहीं है और लोग लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं । अभी हाल ही में तमिलनाडु के मदुरै में चार्टर्ड फ्लाइट बुक कर शादी करने का मामला सामने आया था । कर्नाटक में ऐसे शादी समारोह में आए दिन लॉकडाउन नियमों के  उल्लंघन का मामला सामने आ रहा है जबकि राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस है । 

 बेंगलुरु मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में हाल ही में दो ऐसी शादियों में छापे पड़े हैं। उनमें से एक  चिकमगलूर जिले में जब अधिकारियों ने मैरिज हॉल में छापा मारा तो दूल्हा दुल्हन को छोड़कर वहां से भाग गया ।  मंगलवार को काडुर तालुका में आयोजित इस शादी में 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे । इस मामले में अधिकारियों ने शादी के आयोजकों और 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है ।

एक ऐसा ही मामला मांड्या जिले के बी होसुर गांव है । जहां एक  ग्राम पंचायत सदस्य की बेटी की शादी हो रही थी । शादी रविवार को उनके घर पर हो रही थी, जहां 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे  । नियम के मुताबिक शादी के आयोजन के लिए तहसीलदार के अनुमति जरूरी है लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य ने किस प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली,  जिसके बाद शादी समारोह में 4 कारों को जब्त किया गया और 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया । 

मांड्या के डिप्टी कमिश्नर अश्र्वथी एस  ने कहा कि 'लोगों को समझना होगा कि कड़ी सुरक्षा नियम उनके  लिए बनाए गए हैं । उन्होंने कहा कि जिला में संपूर्ण लॉकडाउन लागू है । हमने तहसीलदार को भी कहा है कि प्रोटोकॉल के तहत शादी नहीं करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें । 30 से ज्यादा लोग दिखते हैं तो मैरिज हॉल का लाइसेंस 1 महीने के लिए रद्द कर दिया जाएगा ।' आपको बता दें पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में कोरोना के 22,758 और 588 लोगों की मौत हुई है । वही कर्नाटक में चार लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं । 

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया