लाइव न्यूज़ :

Karnataka: शराब, गुटखा, धूम्रपान और पान खाने वाले हो जाओ अलर्ट, मैसुरु की चामुंडी पहाड़ी पर किया बैन, पकड़े जाने पर देना होगा जुर्माना!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2024 06:19 IST

केंद्र सरकार की तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन अभियान (पीआरएएसएडी) योजना को लागू करने के लिए प्राधिकरण से 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी की जाएगी और पांच मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देचामुंडी पहाड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का फैसला किया है।मंदिर के अंदर (चामुंडी पहाड़ियों पर) फोटोग्राफी प्रतिबंधित रहेगी।मोबाइल फोन बंद कर दिए जाएंगे।

मैसुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि यहां चामुंडी पहाड़ियों पर धूम्रपान, शराब पीना या गुटखा और पान खाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और साथ ही इन्हें प्लास्टिक मुक्त भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अगले पांच वर्षों में चामुंडी पहाड़ियों के विकास के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करने को भी कहा। सिद्धरमैया ने यहां चामुंडेश्वरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, "चामुंडी पहाड़ियों पर धूम्रपान, शराब पीना या गुटखा और पान खाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

हमने चामुंडी पहाड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का फैसला किया है।" पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन अभियान (पीआरएएसएडी) योजना को लागू करने के लिए प्राधिकरण से 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी की जाएगी और पांच मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "मंदिर के अंदर (चामुंडी पहाड़ियों पर) फोटोग्राफी प्रतिबंधित रहेगी और मोबाइल फोन बंद कर दिए जाएंगे... चामुंडी पहाड़ियों को और अधिक आकर्षक बनाना तथा सभी सुविधाएं प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।" उन्होंने कहा कि यहां कोई ड्रेस कोड नहीं होगा और जाति, धर्म और लिंग से परे सभी लोगों का मंदिर में स्वागत है। 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले