लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: अजीम प्रेमजी ने कर्नाटक सरकार को उच्च शिक्षा क्षेत्र में समर्थन का आश्वासन दिया

By अनुभा जैन | Updated: September 9, 2023 15:46 IST

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एमसी सुधाकर ने शिक्षा क्षेत्र की वित्तीय आवश्यकताओं को प्रस्तुत करते हुये कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसएआर) के तहत अजीम प्रेमजी से सहायता मांगी। 

Open in App
ठळक मुद्देविप्रो के पूर्व अध्यक्ष, अजीम प्रेमजी ने कल बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात कीदेश के जानेमाने व्यवसायी ने वित्तीय और शैक्षिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया

बेंगलुरु: व्यवसायी और विप्रो के पूर्व अध्यक्ष, अजीम प्रेमजी ने कल बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दोनों नेताओं के साथ एक बैठक में कर्नाटका में उच्च शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए वित्तीय और शैक्षिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एमसी सुधाकर ने शिक्षा क्षेत्र की वित्तीय आवश्यकताओं को प्रस्तुत करते हुये कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसएआर) के तहत अजीम प्रेमजी से सहायता मांगी। 

उच्च शिक्षा मंत्री ने आवश्यकता का जिक्र करते हुए कहा कि कुल 3256 करोड़ रु. जिसमें कौशल प्रयोगशालाओं के लिए 386 करोड़ रु., यूवीसीई के लिए 14 करोड़ रु., सरकारी डिग्री कॉलेजों के लिए 1997 करोड़ रुपये, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए 852 करोड़ रुपयेए बेंगलुरु डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के लिए 6 करोड़ की सहायता की जरूरत शामिल है।

इस संबंध में अजीम प्रेमजी ने इस संबंध में जल्द ही प्रस्ताव लेकर आने का आश्वासन दिया। अजीम प्रेमजी के साथ वार्ता में उनके बेटे रिशद और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार भी थे। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि प्रेमजी ने भरोसा दिया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के मुद्दे का समाधान भी किया जाएगा। 

बैठक में बेंगलुरु को विकसित करने के सुझावों, शहर में यातायात की भीड़ को कम करने के तरीकों, सुरंग वाली सड़कों और सिग्नल-मुक्त गलियारों के निर्माण के विचार पर भी चर्चा की गयी।

टॅग्स :कर्नाटकDK Shivakumarएजुकेशनसिद्धारमैयाअज़ीम प्रेमजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज