लाइव न्यूज़ :

जुबली हिल्स विधानसभा सीट उपचुनावः मतगणना जारी, पोस्टल बैलेट शुरू, सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीआरएस के लिए अहम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2025 08:23 IST

Jubilee Hills Assembly seat by-election: जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में 48.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देJubilee Hills Assembly seat by-election: बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद कराया गया।Jubilee Hills Assembly seat by-election: बीआरएस ने उनकी पत्नी सुनीता को उम्मीदवार बनाया।Jubilee Hills Assembly seat by-election: कांग्रेस ने नवीन यादव को उतारा है।

हैदराबादः तेलंगाना के जुबली हिल्सउपचुनाव के नतीजे शुक्रवार 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के साथ घोषित किए जाएंगे। बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के इस साल जून में निधन के कारण जुबली हिल्सउपचुनाव कराना ज़रूरी हो गया था। इस निर्वाचन क्षेत्र में 11 नवंबर को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ था, जिसमें मात्र 48.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उपचुनाव सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। यह उपचुनाव जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद कराया गया।

बीआरएस ने उनकी पत्नी सुनीता को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने नवीन यादव को उतारा है जिन्हें असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम का समर्थन प्राप्त है। भाजपा ने एल दीपक रेड्डी को मैदान में उतारा है। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। 

यादव (41) ने 2014 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम की ओर से और 2018 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। वह 2023 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस साल जून में दिल का दौरा पड़ने से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है।

तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना 14 नवंबर को होगी। यह उपचुनाव सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.वी. कर्णन ने संवाददाताओं को बृहस्पतिवार को बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी।

सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके बाद 10 चक्र में मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को हुए मतदान में 48.49 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल पात्र मतदाताओं की संख्या 4.01 लाख थी, जिनमें से 1.94 लाख लोगों ने मतदान किया।

मतगणना प्रक्रिया के लिए सुरक्षा सहित व्यापक व्यवस्था की गई है। इस वर्ष जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट से एल. दीपक रेड्डी को मैदान में उतारा है जबकि गोपीनाथ की पत्नी सुनीता बीआरएस की उम्मीदवार हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन यादव हैं, जिन्हें असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) का समर्थन प्राप्त है। हालांकि उपचुनाव के परिणाम से कांग्रेस सरकार की सत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार की लोकप्रियता की परीक्षा के रूप में देखा जाएगा।  

टॅग्स :उपचुनावजुबली हिल्सहैदराबादअसदुद्दीन ओवैसीकांग्रेसBJPभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections results: केरल में BJP को बड़ी सफलता, तिरुवनंतपुरम में 3 विधानसभा सीटें जीतीं

भारतVIDEO: रसगुल्ले की मिठास, झालमुड़ी का स्वाद; रेखा गुप्ता ने कैबिनेट के साथ मनाया भाजपा-एनडीए के चुनावी प्रदर्शन का जश्न

भारतबारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत, जनता का जताया आभार, जानें क्या कहा

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः 6 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल?

भारतJorhat Assembly Election Results 2026 Updates: 23182 वोट से हारे गौरव गोगोई?, हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हराया?

भारत अधिक खबरें

भारतभाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा विधान परिषद की सीट पर की निर्विरोध जीते, प्राप्त किया जीत का प्रमाणपत्र

भारतदिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद? चुनाव नतीजों के बीच पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

भारतTamil Nadu Election Results 2026: एमके स्टालिन को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री कोलाथुर सीट टीवीके के वीएस बाबू से हारे

भारतबंगाल-असम में योगी के भाषणों का भी भाजपा की जीत में रहा अहम रोल! यूपी सीएम ने दोनों राज्यों में कुल 27 जनसभाएं और रोड शो किए

भारतराजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप