लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा ने बीजेपी नेताओं से कहा, दिहाड़ी मजदूरों और प्रवासी श्रमिकों को मदद मुहैया कराई जाए 

By भाषा | Updated: March 30, 2020 05:57 IST

जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्षों और हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, झारखंड एवं केरल के संगठन सचिवों के साथ बातचीत की। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बातचीत में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बंद को सफल बनाने की अपील का पालन करने को कहा। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की राज्य इकाइयों को रविवार को निर्देश दिया कि वे कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने राज्यों में दिहाड़ी मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों की मदद करें। नड्डा ने कोरोना वायरस संक्रमण के बीच गरीबों की मदद के पार्टी के प्रयासों की निगरानी के लिए की जाने वाली ऑडियो एवं वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पार्टी नेताओं के साथ अपनी दैनिक बैठक में यह बात कही। 

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की राज्य इकाइयों को रविवार को निर्देश दिया कि वे कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने राज्यों में दिहाड़ी मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों की मदद करें। नड्डा ने कोरोना वायरस संक्रमण के बीच गरीबों की मदद के पार्टी के प्रयासों की निगरानी के लिए की जाने वाली ऑडियो एवं वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पार्टी नेताओं के साथ अपनी दैनिक बैठक में यह बात कही। 

पार्टी ने एक बयान में बताया कि नड्डा ने रविवार को पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्षों और हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, झारखंड एवं केरल के संगठन सचिवों के साथ बातचीत की। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बातचीत में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बंद को सफल बनाने की अपील का पालन करने को कहा। 

नड्डा ने कहा कि सरकार ने जरूरतमंदों एवं गरीबों को भोजन मुहैया कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं। उन्होंने पार्टी की राज्य इकाइयों से अपने-अपने राज्यों में दिहाड़ी मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिकों की मदद करने को कहा। 

नड्डा ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जैसा कि मोदी जी ने कहा है हमें इस चुनौती से मिलकर लड़ना है।’’ इस ऑडियो-वीडियो कांफ्रेंस के दौरान पार्टी के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष भी नड्डा के साथ मौजूद थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन