लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: रांची में सीएम आवास का घेराव करने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2024 18:33 IST

इस रैली में प्रदेश भर के आए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों तरफ से कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोरेन सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश रैली निकालीरैली में आए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश कीइस दौरान पुलिस के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों तरफ से कुछ लोगों को चोटें आई हैं

रांची:झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवायएम) ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में प्रदेश भर के आए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों तरफ से कुछ लोगों को चोटें आई हैं। मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले और रबर के बुलेट चलाये गए। आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता पीछे नहीं हट रहे थे। 

कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए रांची जाने पर अड़ गए, जिससे बात बिगड़ गई। पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रांची के ओरमांझी में रोकने की कोशिश की। रिंग रोड पर भी बैरिकेडिंग लगाकर कई बसों को रोका गया। पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कहा कि वे यहां से आगे नहीं जा सकते, जिस पर भाजयुमो कार्यकर्ता भड़क गए। प्रदर्शनकारियों ने कंटीले तार वाली बैरिकेडिंग के पहले वाले को तोड़ दिया। 

पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। इस बीच झारखंड भाजपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर जमकर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन पूरी तरह से डरे हुए हैं क्योंकि युवा अपना हक मांगने आए हैं। इसे रोकने के लिए हेमंत सोरेन द्वारा हर थाने को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह सब देखकर स्पष्ट है कि हेमंत सोरेन झारखंड के युवाओं से पूरी तरह डरे और सहमे हुए हैं। इतिहास में पहली बार झारखंड सरकार ने हर जगह इस तरह के बैरियर लगा दिए हैं। सरकार के गलत कामों का विरोध करना संविधान में लिखा है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। पुलिस बल का दुरुपयोग कर जनता की आवाज दबाना चाहते हैं। इनके इस प्रयास के बाद झारखंड के गांव-गांव में सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूकता फैली है।

बता दें कि भाजयुमो ने ने झारखंड में बेरोजगारी, सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में धांधली, रिजल्ट में देर, अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण जैसे सवालों को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में राज्य भर से भारी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। 

कार्यकर्ताओं की ओर से आक्रोश रैली के बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की गई थी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था बरकरार रखने के लिए तैयारी की थी। मोरहाबादी मैदान के 500 मीटर परिधि में धारा 144 लागू की गई थी और मोरहाबादी मैदान के आसपास बैरिकेडिंग कर उसपर लोहे के तार लगाए गए थे।

टॅग्स :झारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट