लाइव न्यूज़ :

Jharkhand IAS Transfer: 24 आईएएस यहां से वहां, विधानसभा चुनाव से पहले सोरेन सरकार का बड़ा कदम, राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी भी शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2024 17:40 IST

Jharkhand IAS Transfer: सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव पद पर तैनात 2006 बैच के आईएएस अधिकारी विप्र भाल का तबादला कर राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनितिन मदन कुलकर्णी को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।अमिताभ कौशल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। 

Jharkhand IAS Transfer:  झारखंड सरकार ने नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के करीब 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी भी शामिल हैं जिनके स्थान पर विप्र भाल को नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा शनिवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव पद पर तैनात 2006 बैच के आईएएस अधिकारी भाल का तबादला कर उन्हें राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

कुलकर्णी को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मस्त राम मीणा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनात सुनील कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव, ज्यूको के प्रबंध निदेशक तथा ग्रेटर रांची विकास एजेंसी (जीआरडीए) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।

अधिसूचना के अनुसार खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास झारखंड, रांची के वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। भवन निर्माण विभाग के सचिव मनीष रंजन अब रांची स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक होंगे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट