लाइव न्यूज़ :

झारखंडः सरकार गिराने और विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में आरोपियों का बड़ा खुलासा, महाराष्ट्र के नेताओं का लिया नाम, पुलिस करेगी पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2021 18:10 IST

झारखंड में सरकार गिराने की कथित साजिश और विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में रांची पुलिस रिमांड पर लिए गए अभिषेक कुमार दूबे, निवारण प्रसाद और अमित सिंह से पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड सरकार गिराने की साजिश मामले में पुलिस रिमांड में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य विधायकों के शामिल होने की बात आरोपियों ने बताई है। आरोपियों ने बताया कि इस साजिश मामले में शामिल लोगों ने आठ विधायकों से संपर्क किया था।

रांचीः झारखंड में सरकार गिराने की कथित साजिश और विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में रांची पुलिस रिमांड पर लिए गए अभिषेक कुमार दूबे, निवारण प्रसाद और अमित सिंह से पूछताछ कर रही है। आरोपितों के स्वीकारोक्ति बयान में सामने आए तथ्यों पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पूछताछ में महाराष्ट्र के भाजपा नेता चंद्रशेखर राव बवनकुले और चरण सिंह के अलावा रांची के होटल लीलैक में ठहरने वाले जय कुमार बेलखेडे़, मोहित भारतीय, आशुतोष ठक्कर, अमित कुमार यादव सहित अन्य विधायकों के शामिल होने की बात आरोपियों ने बताई है। 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि सरकार के खिलाफ साजिश मामले में शामिल लोगों ने आठ विधायकों से संपर्क किया था। इनमें तीन विधायक फ्लाइट से दिल्ली गए थे और महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं संग बैठक की थी। इस मामले में जेल भेजे गए निवारण प्रसाद महतो ने पुलिस को बताया है कि सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त में भूमिका निभाने के बदले 50 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। पूछताछ में तीनों आरोपितों ने यह भी बताया है कि झारखंड से तीन विधायक दिल्ली गए थे। वहां महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं के साथ उनकी बैठक हुई थी। इस दौरान एक करोड़ रुपये एडवांस में देने की बात पर नाराज होकर सभी वापस लौट आए थे। उनके लौटने के बाद आरोपित वापस रांची उन्हें मनाने के लिए आए थे। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने महाराष्ट्र के नेताओं से अपने संपर्क की बात भी कबूली है। पूछताछ के आधार पर पुलिस अब आगे मामले से जुडेद्व लोगों से उनका बयान लेने के लिए उन्हें भी नोटिस भेजकर बुला सकती है। 

रिमांड पर पूछताछ के बाद कि स्वीकारोक्ति और जांच में अब तक आए तथ्यों के आधार पर 15 जुलाई से दिल्ली जाने वाले तीन विधायकों का आरोपी बनना तय है। केस डायरी में नाम सामने आने के बाद पुलिस तीनों विधायकों को 41 सीआरपीसी के तहत नोटिस देगी। महाराष्ट्र के नेताओं को भी नोटिस भेजकर उनका पक्ष मांगा जाएगा। हालांकि पुलिस ने तीनों विधायक के नाम का खुलासा नहीं किया है और न ही उनका नाम डायरी या किसी रिपोर्ट में सामने आया है।

उल्लेखनीय है कि इस केस में महाराष्ट्र के जिन चार लोगों का नाम सामने आया था, उसमें मोहित भारतीय, अनिल कुमार, आशुतोष ठक्कर और जय कुमार बेलखेड़े का नाम शामिल था। पुलिस की जांच में चारों के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल लीलैक में आकर रहने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के लोगों से झारखंड के तीनों विधायक की मिलने की बात पूर्व में सामने आ चुकी है।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब